IPL Records: आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को हमेशा से एक मजबूत टीम माना जाता है। लेकिन कुछ कप्तानों ने शानदार रणनीति और अपने कुसल नेतृत्व के दम पर इस टीम के खिलाफ बेहतरीन जीत दर्ज की है। उस समय उनकी कप्तानी आरसीबी की टीम पर भारी पड़ी थी। इसके अलावा इस मौजूदा सीजन में आरसीबी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथी बार आईपीएल फाइनल में अपनी जगह बनाई है। चलिए ऐसे में उन कप्तानों पर भी एक नजर डाल लेते हैं जो आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा सफल रहे हैं।

1. महेंद्र सिंह धोनी :-

आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा सफल कप्तानी की लिस्ट में पहले पायदान पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। उन्होंने साल 2008 में पहली बार आरसीबी की टीम के खिलाफ कप्तानी की थी। इसके अलावा वह आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी कर चुके हैं।

Mahendra Singh Dhoni
Mahendra Singh Dhoni

आईपीएल में उन्होंने अभी तक RCB के खिलाफ कुल 32 मैचों में चेन्नई की कप्तानी की है। इनमें खेलते हुए उनको 19 में जीत और 12 में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है। कप्तानी करते हुए धोनी का जीत प्रतिशत 61.29 का रहा है, उनका यह रिकॉर्ड हमें बताता है कि उनकी कप्तानी इस टीम के खिलाफ बेहद प्रभावी रही है।

2. रोहित शर्मा :-

इस मामले में दूसरे स्थान पर मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। उनका मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी करते हुए आरसीबी के खिलाफ काफी शानदार रिकॉर्ड रहा है। इस दिग्गज ने आरसीबी टीम के खिलाफ19 मैचों में कप्तानी की थी।

rohit sharma
rohit sharma

इनमें से मुंबई की टीम को 11 में जीत और 7 में उनको हार मिली थी। इस बीच उनका एक मैच टाई भी रहा था। इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 60.52 का रहा था। इसके अलावा उनकी आक्रामक कप्तानी और रणनीतिक समझ ने कई बार आरसीबी की टीम को दवाब में भी डालते हुए मुंबई को जीत दिलाई थी।

3. गौतम गंभीर :-

इस सूचि में तीसरे स्थान पर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर का नाम आता है। आईपीएल में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तनी भी की थी। इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने आरसीबी की टीम के खिलाफ कुल 16 मैचों में टीम की कप्तानी की थी।

gautam gambhir
gautam gambhir

इनमें से उनकी टीम को 9 में जीत और 7 में हार का का सामना करना पड़ा था। उस दौरान उनका जीत प्रतिशत 56.25 का रहा था। आईपीएल में उनकी आक्रामक कप्तानी और सूझबूझ ने कई बार आरसीबी टीम की मजबूत बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया था।

4. डेविड वार्नर :-

इस मामले में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का नाम आता है। आईपीएल में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी भी की थी। इसके अलावा उन्होंने आरसीबी की टीम के खिलाफ कुल 13 मैचों में कप्तानी की थी।

David Warner
David Warner

इनमें से उनकी टीम को 7 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 53.84 का रहा था। वह आईपीएल में आक्रामक बल्लेबाज होने के साथ-साथ अपनी कप्तानी से भी कई मौकों पर उन्होंने आरसीबी की टीम को कड़ी टक्कर दी थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version