चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस टाइमलाइन में आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी मैचों का पूरा रिजल्ट जानिए।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस टाइमलाइन दिखाती है कि IPL में यह मुकाबला शुरुआत से ही काफी रोमांचक रहा है। गुजरात टाइटंस के आने के बाद इस राइवलरी में कई बड़े मुकाबले देखने को मिले हैं, जिनमें प्लेऑफ और फाइनल जैसे हाई प्रेशर मैच भी शामिल रहे हैं।

गुजरात टाइटंस (GT) ने शुरुआती सीजन में लगातार जीत के साथ बढ़त बनाई थी, लेकिन बाद में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने वापसी करते हुए इस टक्कर को संतुलित बना दिया। अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए 8 मैचों के रिजल्ट देखें तो गुजरात 5 मुकाबले जीत चुकी है, जबकि चेन्नई 3 मैच जीतने में सफल रही है। इसी कड़ी में यहाँ हम आपको बता चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस टाइमलाइन और पूरा रिजल्ट बताने जा रहे हैं।

ये है IPL में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस टाइमलाइन और रिजल्ट

IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने दोनों मुकाबले जीते

17 अप्रैल 2022 – गुजरात ने पुणे में 3 विकेट से जीत हासिल की

15 मई 2022 – टाइटंस ने वानखेड़े में 7 विकेट से जीत दर्ज की

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन में से दो मुकाबले जीते

31 मार्च 2023 – गुजरात ने अहमदाबाद में 5 विकेट से जीत हासिल की

23 मई 2023 – चेन्नई सुपर किंग्स ने चेन्नई में 15 रनों से जीत दर्ज की

28 मई 2023 – चेन्नई ने अहमदाबाद में 5 विकेट से जीत हासिल की और खिताब जीता

IPL 2024: दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीता

26 मार्च 2024 – CSK ने चेन्नई में 63 रनों से जीत दर्ज की

10 मई 2024 – गुजरात ने अहमदाबाद में 35 रनों से जीत हासिल की

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने एकमात्र मुकाबला जीता

25 मई 2025 – चेन्नई सुपर किंग्स ने अहमदाबाद में 83 रनों से जीत दर्ज की

IPL 2026: इस सीजन में दो मुकाबले खेले जाएंगे

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 26 अप्रैल को चेन्नई में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 14 मई को अहमदाबाद में होगा।

(CSK vs GT मैच समाप्त होने के बाद यहां रिजल्ट अपडेट किया जाएगा)

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version