Saturday, June 20

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 37 वां मैच आज रविवार, 26 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस टीम को 103 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

जबकि गुजरात टाइटंस की टीम को अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली थी। लेकिन आज के इस मैच में गुजरात की टीम हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

अभी तक दोनों टीमों के बीच बराबरी का रहा है मुकाबला :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 8 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से गुजरात की टीम ने कुल 4 मैच में जीत हासिल की है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को भी इस दौरान 4 ही मैचों में जीत मिली है।

GT vs CSK match
GT vs CSK match

इसके अलावा आईपीएल 2025 के पिछले सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल एक मैच खेला गया था। तब उस मैच को 83 रनों के अंतर से चेन्नई की टीम ने ही जीता था। आज इन दोनों टीमों के बीच हमें एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।

आज इस तरह की हो सकती है CSK की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए 103 रनों से जीत मिली थी। तब उस मैच में अपनी टीम के लिए आलमी बल्लेबाज संजू सैमसन ने केवल 54 गेंद पर नाबाद रहते हुए 103 रनों की शतकीय पारी खेली थी। जबकि गेंदबजी में अकील हुसैन ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 17 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। आज इस मैच में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

CSK टीम की संभावित 11 :- संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद।

इम्पैक्ट सब : अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है GT की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को आरसीबी टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में अपनी टीम के लिए साईं सुदर्शन ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। वहीं गेंदबजी में राशिद खान ने 2 विकेट लिए थे। लेकिन वह इस मैच में ज्यादा महंगे रहे थे। इसके अलावा आज के इस मैच में कप्तान गिल पर भी सबकी नजरें रहने वाली हैं।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

गुजरात टाइटंस की संभावित एकादश :- साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

गुजरात के इम्पैक्ट सब प्लेयर : रवि साईं किशोर, शाहरुख खान,अरशद खान और ग्लेन फिलिप्स।

कैसा रहने वाला है आज चेन्नई की पिच का मिजाज :-

चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार मानी जाती है लेकिन आईपीएल 2026 में इसका ट्रेंड बदला है। इस मैदान पर अब तक इस सीजन 3 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें तीनों बार 190 से ज्यादा का स्कोर बना है। इतना ही नहीं, यहाँ पर पंजाब किंग्स ने इसी सीजन 210 रनों का टारगेट चेज भी किया है।

हालांकि, दिन का मैच होने के चलते इस पिच पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलने वाली है और यह मैच 170 से 180 का स्कोर बनाने वाली टीम बड़े ही आसानी से इस मैच को जीत सकती है।

कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम :-

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार, 26 अप्रैल को चेन्नई का मौसम पूरी तरह साफ और काफी गर्म रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 26 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

कब और कहां देखें यह मैच :-

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच आज यह मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version