DC vs KKR मैच में कोलकता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।

IPL 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने हैं। टॉस के बाद DC vs KKR Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।

इस मुकाबले में कोलकाता बिना बदलाव के साथ उतरी है। वहीं दिल्ली कैपिटल ने अपने कॉम्बिनेशन में 2 चेंजेस किए हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच?

अगर पिच की बात करें तो अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लगातार हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं और 220 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा।

हालांकि पिछले मैच में बारिश की वजह से पिच पर काफी ज्यादा मॉइश्चर था जिसके चलते शुरुआत में गेंद रुककर आ रही थी लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ा था वैसे वैसे पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी होती गई थी। इस मैच में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

DC vs KKR Playing XI: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट सब्स: रमनदीप सिंह, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो इस मैच के लिए उन्हों अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले कुछ मुकाबलों में नित के बाद वो सेम कॉम्बिनेशन के साथ उतरी है।

DC vs KKR Playing XI: दिल्ली कैपिटल की प्लेइंग XI

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट सब्स: करुण नायर, कुलदीप यादव, टी नटराजन, अभिषेक पोरेल, डेविड मिलर।

वहीं अगर दिल्ली कैपिटल पर नजर डालें तो इस मुकाबले के लिए उन्होंने 2 बदलाव किए हैं। करुण नायर की जगह विपराज निगम और मुकेश कुमार की वापसी हुई हैं।

DC vs KKR: मैच के प्रमुख खिलाड़ी

अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल की तरफ से केएल राहुल और नीतीश राणा पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिन एलन और कैमरन ग्रीन शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।

अंत में, अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में DC vs KKR Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा.

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version