Friday, February 20

Full Schedule of IPL 2025 Matches at Ekana Cricket Stadium Lucknow: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित है और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का घरेलू मैदान है। इस अत्याधुनिक स्टेडियम की गिनती भारत के बेहतरीन क्रिकेट स्टेडियमों में होती है और यह दर्शकों को क्रिकेट देखने का एक शानदार अनुभव प्रदान करता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के फैंस के लिए यह स्टेडियम बेहद खास है, क्योंकि यहां उनकी टीम ने उन्हें कई रोमांचक मुकाबले देखने का मौका दिया है। एकाना स्टेडियम में खेले गए IPL मैचों में रोमांच चरम पर होता है और यहां की दर्शक क्षमता क्रिकेट प्रेमियों को एक अलग अनुभव देती है।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम का इतिहास

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम की स्थापना 2017 में हुई थी और यह उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के अंतर्गत आता है। शुरूआत में इसे सिर्फ एकाना क्रिकेट स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2018 में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में इसका नाम बदला गया। यह स्टेडियम अपनी आधुनिक सुविधाओं, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड पिच के लिए जाना जाता है।

इस मैदान पर कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम के कई यादगार मुकाबले शामिल हैं। यहां पर पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2018 में खेला गया था। इसके अलावा, यह स्टेडियम IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करता है और कई रोमांचक मुकाबलों का गवाह रहा है।

एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स का रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह स्टेडियम बेहद ही ख़ास है, जहाँ उन्होंने अपने घरेलू दर्शकों के सामने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।। इस मैदान पर LSG ने अब तक 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 7 मैचों में जीत और 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, एक मैच (सीएसके के खिलाफ 2023 में) नो रिजल्ट भी रहा है।

एकाना स्टेडियम में LSG का सबसे बड़ा स्कोर 199/8 रहा है, जो उन्होंने आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाया था। इसके अलावा, इस ग्राउंड पर उनका सबसे कम स्कोर 108 रहा है, जो उन्होंने 2023 में ही आरसीबी के खिलाफ दूसरी पारी में दर्ज किया था। यह आईपीएल इतिहास में उनका सबसे न्यूनतम स्कोर भी है।

इसके अलावा, इस मैदान पर उन्होंने अपनी आईपीएल इतिहास में रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की थी। उन्होंने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 196/5 का स्कोर डिफेंड करते हुए 50 रनों से जीत हासिल की थी।

कई महत्वपूर्ण मैच खेले हैं और अपने घरेलू दर्शकों के सामने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस मैदान की पिच संतुलित मानी जाती है, जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल रहती है।

इस स्टेडियम में खेले गए IPL मुकाबले काफी लो-स्कोरिंग होते हैं हैं, क्योंकि यहाँ स्पिन गेंदबाजों को भी यहां काफी मदद मिलती है। हालाँकि, पिछले सीजन यहाँ कई हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले थे। इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर और सबसे बड़ी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड केकेआर के नाम है, जिन्होंने 2024 में मेजबान टीम के खिलाफ 235/6 का स्कोर बनाते हुए 98 रनों से जीत दर्ज की थी।

हालाँकि,  लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैदान पर कई यादगार जीत दर्ज की हैं और आने वाले IPL सीजन में भी अपने प्रदर्शन को और मजबूत करने के लिए तैयार है।

IPL 2025 में लखनऊ में खेले जाने वाले मुकाबले

IPL 2025 में लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे। LSG अपने सभी घरेलू मैच यहीं खेलेगी।

इस मैदान पर सीजन का पहला मुकाबला 01 अप्रैल को LSG और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा, जबकि अंतिम  मैच 18 मई को लखनऊ और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। एकाना क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2025 के ये मुकाबले बेहद रोमांचक होने वाले हैं।

IPL 2025 में एकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

  • 1 अप्रैल, 2025 (मंगलवार), शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स
  • 4 अप्रैल, 2025 (शुक्रवार), शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • 12 अप्रैल, 2025 (शनिवार), दोपहर 3:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस
  • 14 अप्रैल, 2025 (सोमवार), शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 22 अप्रैल, 2025 (मंगलवार), शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 9 मई, 2025 (शुक्रवार), शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 18 मई, 2025 (रविवार), शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version