आईपीएल को शुरू होने में अब सिर्फ चंद दिनों का समय शेष रह गया है और ऐसे में सभी टीमें जोर-शोरों से तैयारी में जुटी हुई हैं। ताकि, इस साल वो खिताब जीतने के लिए और प्रबल दावेदारी पेश कर सकें। इसी बीच 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने इस सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज को अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।
गुजरात टाइटंस ने मैथ्यू हेडेन को बनाया बैटिंग कोच
गुजरात टाइटंस ने 2026 के आईपीएल के लिए अपने नए बैटिंग कोच का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर मैथ्यू हेडेन को अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। वो इससे पहले भी कोचिंग कर चुके थे।
साल 2022 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में वो पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच और मेंटर थे। उनकी कोचिंग में टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल हुई थी।
आईपीएल में चेन्नई का रहे हैं हिस्सा
मैथ्यू हेडेन उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे हैं जिसने 2003 और 2007 का वर्ल्ड कप जीता था। यही नहीं, उनको आईपीएल का भी अच्छा अनुभव है। वो इस लीग में 3 सालों तक खेले और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं।
यही नहीं, 2010 में सीएसके को खिताब जिताने में भी उनकी भूमिका काफी ज्यादा अहम थी। उसके बाद से उन्होंने कभी आईपीएल में भाग नहीं लिया और न ही किसी टीम की कोचिंग की थी।
हार्दिक के जाने के बाद नहीं जीती गुजरात ने ट्रॉफी
गुजरात टाइटंस पिछली बार एलिमिनेटर में पहुंची थी और वहां पर उन्हें मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 2022 में खिताब जीतने और 2023 में फाइनल पहुंचने के बाद से GT का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 2024 में हार्दिक पांड्या के जाने के बाद से गुजरात की टीम ट्रॉफी जीतने के लिए संघर्ष कर रही है।
अच्छा रहा है हेडेन का आईपीएल में प्रदर्शन
हेडेन ने आईपीएल में चेन्नई के लिए 32 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 36.90 की औसत और 137.51 के स्ट्राइक रेट से 1107 रन बनाए, जिसमें 8 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 93 रन है।







