IPL 2026: आईपीएल 2026 का सीजन इस समय काफी रोमांचक मोड़ में आगे बढ़ रहा है। वहीं इस समय हर मैच के बाद ऑरेन्ज कैप और पर्पल कैप के दावेदार बदल रहे हैं। इसके चलते हुए अब बीते दिन सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मैच के बाद एक बार फिर ऑरेन्ज कैप का दावेदार बदल गया है। इसके चलते हुए अब हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से ऑरेन्ज कैप छीन ली है। इसके अलावा आइए जानते हैं कि इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाे वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन से हैं।
नंबर-5 पर काबिज है विराट कोहली :-

इस समय आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली हैं। क्यूंकि उन्होंने इस सीजन में अभी तक 4 मैच की 4 पारियों में खेलते हुए 162.73 की स्ट्राइक रेट और 59.67 की बल्लेबाजी औसत से 179 रन बनाए हैं। इस सीजन में उन्होंने अभी तक 2 अर्धशतक भी लगाए हैं।
चौथे नंबर पर हैं यशस्वी जायसवाल :-

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर आरआर के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहुंच गए हैं। क्यूंकि उन्होंने अभी तक इस सीजन में 4 मैच की 4 पारियों में खेलते हुए 163.39 की स्ट्राइक रेट और 91.50 की बल्लेबाजी औसत के साथ 183 रन बनाए हैं।
नंबर-3 पर हैं रजत पाटीदार :-

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रजत पाटीदार आ गए हैं। क्यूंकि उन्होंने अभी तक 4 मैचों की 4 पारियों में 65 की बल्लेबाजी औसत और 214.29 की स्ट्राइक रेट से 195 रन बनाए हैं। वहीं इस सीजन में उन्होंने अभी तक 11 चौके और 18 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा इस सीजन में उन्होंने अभी तक 2 अर्धशतक भी लगाए हैं।
दूसरे नंबर पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी :-

आरआर और आरसीबी के बीच खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 78 रनों की पारी खेलकर ऑरेन्ज कैप की रेस में अपने साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया था। क्यूंकि उन्होंने अभी तक 4 मैच की 4 पारियों में खेलते हुए 50 की बल्लेबाजी औसत और 266.67 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं। इस सीजन में वह 200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने थे। इसके चलते हुए उन्होंने तब ऑरेन्ज कैप भी हासिल की थी।
हेनरिक क्लासेन ने हासिल की ऑरेन्ज कैप :-

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने ऑरेन्ज कैप को हासिल कर लिया है। क्यूंकि इस सीजन में उन्होंने 5 मैच की 5 ही पारियों में खेलते हुए 145 की स्ट्राइक रेट और 53.25 की बल्लेबाजी औसत से 224 रन बना लिए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







