IPL 2026: इस बार आईपीएल 2026 का ऑक्शन अबू धाबी में हुआ है। इस बार आईपीएल ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी है। तभी तो आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी अपने संयोजन को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को ख़रीदलार अपने साथ जोड़ा है। वहीं इस बार आरआर की टीम ने ऑक्शन में सबसे महंगी खरीदारी रवि बिश्नोई के रूप में की है। इस लेग स्पिन गेंदबाज को खरीदने के लिए आरआर की टीम ने 7.20 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। आइए अब इस ऑक्शन के बाद आरआर की टीम पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

आरआर की टीम ने नीलामी में खर्च किए हैं 13.40 करोड़ रुपये :-

आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में इस बार आरआर की टीम ने 9 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कुल 13.40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स टीम के दल में 25 खिलाड़ियों के पूरे होने के बाद भी उनके पर्स में अबकी बार कुल 2.65 करोड़ रुपये बचे हैं।

ऐसी हो सकती है आरआर की बेस्ट प्लेइंग इलेवन :-

Vaibhav Suryavanshi

आईपीएल 2026 के सीजन में आरआर की टीम यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी के साथ मैदान में उतर सकती है। वहीं अब उनके पास विदेशी खिलाड़ियों में जोफ्रा आर्चर, सैम कर्रन, शिमरोन हेटमायर और डोनावन फरेरा, और जोफ्रा आर्चर भी शामिल हैं। इन सभी को इस बार टीम में मौका दिया जा सकता है। जबकि भारतीय स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई को इस बार बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल किया जा सकता है।

आरआर की बेस्ट प्लेइंग इलेवन : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, सैम कर्रन, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, डोनावन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

आरआर ने कुमार संगाकारा को बनाया है अपना हेड कोच :-

Kumar Sangakkara
Kumar Sangakkara

आईपीएल 2026 के सीजन से पहले ही बीते नवंबर में आरआर की टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कुमार संगाकारा को अपना प्रमुख कोच नियुक्त किया था। जबकि आईपीएल 2025 का सीजन आरआर की टीम ने राहुल द्रविड़ की कोचिंग में खेला था। लेकिन इससे पहले भी आईपीएल की लीग में संगाकारा आरआर के मुख्य कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं। वहीं उनकी कोचिंग में आरआर की टीम ने 4 सीजन में खेलते हुए 2 बार प्लेऑफ में जगह बनाई थी। इसके अलावा साल 2022 में आरआर की टीम उनके उद्घाटन संस्करण के बाद फाइनल में पहुंची थी।

नीलामी के बाद ऐसी है आरआर की पूरी टीम :-

आरआर के रिटेन किए गए खिलाड़ी : ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा (DC से ट्रेड), जोफ्रा आर्चर, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, नंद्रे बर्गर, रविंद्र जडेजा (CSK से ट्रेड), रियान पराग, सैम करन (CSK से ट्रेड), संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, युद्धवीर चरक।

आरआर की टीम ने नीलामी में खरीदे खिलाड़ी : अमन राव, यशराज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा और विग्नेश पुथुर (30-30 लाख), रवि सिंह (95 लाख), रवि बिश्नोई (7.20 करोड़), सुशांत मिश्रा (90 लाख), एडम मिल्ने (2.40 करोड़), कुलदीप सेन (75 लाख)

IPL 2025 में कैसा रहा था RR का प्रदर्शन :-

Riyan Parag
Riyan Parag

आईपीएल 2025 के संस्करण में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा था। उस सीजन में कई मैचों में सैमसन के चोटिल होने के कारण रियान पराग ने कप्तानी की थी। पिछले सीजन में लीग स्टेज में आरआर की टीम ने केवल 4 ही मैच जीते थे। जबकि इस टीम को 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। उस सीजन में सैमसन और पराग के नेतृत्व में आरआर की टीम ने केवल 8 अंक (-0.549) हासिल किए थे। तब यह टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version