सौराष्ट्र के चाइनामैन गेंदबाज करैंस फुलेत्रा को घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में गिना जाता है। बाएं हाथ के इस रिस्ट स्पिन गेंदबाज ने अपनी स्पिन और वेरिएशन के साथ घरेलू क्रिकेट से लेकर टी20 घरेलू लीग तक का सफर तय किया है। अपनी मानसिकता के चलते वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

करैंस फुलेत्रा को टी20 लीग में अच्छा करने की वजह से घरेलू क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था। यही नहीं, इस बार के आईपीएल ऑक्शन में उनकी बोली भी लग सकती है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं करैंस फुलेत्रा?

क्रैन्स फुलेत्रा व्यक्तिगत जानकारी (Krains Fuletra Personal Information)

Krains Fuletra Profile: Age,Height, Teams, Career And Stats
Krains Fuletra Profile: Age,Height, Teams, Career And Stats

पूरा नाम: क्रैन्स भावेशभाई फुलेत्रा

जन्म: 19 जून, 2004 (सौराष्ट्र, इंडिया)

उम्र: 21 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: लेफ्ट आर्म चाइनामैन बॉलर

भूमिका: स्पिन गेंदबाज

टीमें: सौराष्ट्र, अनमोल किंग्स हलार

जयदेव उनादकट ने किया था स्पॉट

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में चाइनामैन गेंदबाज मिलना काफी मुश्किल होता है। लेकिन 21 साल की उम्र में, फुलेत्रा के टैलेंट और स्वभाव के मेल ने सौराष्ट्र के लोगों को उत्साहित कर दिया है। जयदेव उनादकट ने उन्हें सबसे पहले राजकोट में नेट बॉलर के रूप में चुना था और उसके बाद उन्हें 2024-25 सीज़न के लिए विजय हज़ारे ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया था।

फुलेत्रा को जल्द ही कर्नाटक के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला था। बाद में, वह आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के नेट बॉलर के रूप में भी जुड़े थे।

सौराष्ट्र प्रो टी20 लीग में जीता था इमर्जिंग प्लेयर का अवार्ड

हाल ही में, क्रैन्स फुलेत्रा ने सौराष्ट्र प्रो टी20 लीग में अनमोल किंग्स हलार के लिए 9 मैचों में 10 विकेट लिए, जहाँ उन्हें इमर्जिंग प्लेयर का अवार्ड भी मिला। लगभग एक साल उन्हें सौराष्ट्र टीम से बाहर कर दिया गया था। हालाँकि फुलेत्रा अब सौराष्ट्र की अंडर-23 टीम में जगह बना चुके हैं।

यही नहीं, आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले उन्हें कई फ्रैंचाइज़ी ने ट्रायल के लिए बुलाया था, जहाँ उन्होंने अपनी गेंदबाजी और वेरिएशन से सभी को काफी प्रभावित किया था, जिसके चलते अब उम्मीद की जा रही है कि उन्हें इस ऑक्शन में कोई टीम पिक कर सकती है।

क्रैन्स फुलेत्रा करियर टाइमलाइन (Krains Fuletra Career Timeline)

T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: अभी नहीं हुआ

लिस्ट A डेब्यू: सौराष्ट्र के लिए कर्नाटक के खिलाफ, (2025)

टी20 डेब्यू: अभी नहीं हुआ

खेलने का अंदाज और विशेषता

क्रैन्स फुलेत्रा बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज हैं, जो गेंद को स्पिन करना अच्छे से जानते हैं। राइट हैंडर बल्लेबाजों के लिए अंदर आती हुई गेंद काफी घातक साबित होती है। यही नहीं, उनके पास गूगली भी है, जिसे पढ़ना भी काफी मुश्किल होता है। अभी वह काफी युवा हैं और नई चीजें सीख रहे हैं। इस आईपीएल में अगर उन्हें कोई पिक करता है, तो वह और भी वेरिएशन और कंसिस्टेंसी के साथ गेंदबाजी करना सीख सकते हैं।

क्रैन्स फुलेत्रा बॉलिंग आँकड़े (Krains Fuletra Bowling Stats)

Match Innings Wickets Average Economy Strike Rate 5w 10w
1 1 0 7.90 0 0

क्रैन्स फुलेत्रा बल्लेबाजी आंकड़े (Krains Fuletra Batting Stats)

Match Innings Runs Average Strike Rate 50s 100s Best Score
1 1 0 0.00 0.00 0 0 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version