Sunday, February 15

IPL 2025 के रोमांच के बीच भले ही रोहित शर्मा का बल्ला खामोश हो, लेकिन उनके चाहने वालों की फेहरिस्त लगातार लंबी होती जा रही है।हालांकि, उन्होंने अपनी पिछली दो पारियों में शानदार पारियां खेली है। इसी लिस्ट में अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है, बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा सोनल चौहान।

स्टेडियम के बाहर दिखीं MI की जैकेट पहने सोनल

IPL 2025, Emraan Hashmi's heroine Sonal Chauhan fell in love with Rohit Sharma
IPL 2025, Sonal Chauhan with Rohit Sharma/Getty Images

हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के बाद सोनल चौहान को स्टेडियम के बाहर स्पॉट किया गया। जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि वो किस टीम को सपोर्ट कर रही हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए अपनी नीली जैकेट दिखाई और कहा, “आपको दिख नहीं रहा? मैं सिर्फ मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करती हूं, और मैं सिर्फ रोहित शर्मा की फैन हूं।”

फैंस को पसंद आया सोनल का अंदाज

IPL 2025, Emraan Hashmi's heroine Sonal Chauhan fell in love with Rohit Sharma
IPL 2025, Emraan Hashmi’s heroine Sonal Chauhan fell in love with Rohit Sharma/Getty Images

सोनल चौहान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके सिंपल लुक, क्रिकेट के लिए दीवानगी और रोहित शर्मा को लेकर खुले तौर पर प्यार जताने पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट में लिखा, “सोनल तो दिल जीत ले गई।”

रोहित शर्मा पर लगातार हो रही थी आलोचना

आईपीएल 2025 के पहले 7 मैचों में बल्ले से फ्लॉप रहने वाले रोहित शर्मा ने फॉर्म हासिल कर ली है। 23 अप्रैल को उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन का दूसरा पचासा जड़ा। यह रोहित की इस सीजन लगातार दूसरी फिफ्टी रही।

9 साल बाद ऐसा हुआ है जब रोहित ने एक सीजन में बैक टू बैक फिफ्टी जमाई है। रोहित ने हैदराबाद के गेंदबाजों को जमकर कूटा और 70 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने टी20 क्रिकेट में बड़ा कीर्तिमान बना दिया है।

रोहित शर्मा ने बनाया ये महारिकॉर्ड

IPL 2025, Sonal Chauhan with Rohit Sharma
Rohit Sharma/Getty Images

रोहित शर्मा ने इस मैच में 70 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस अर्धशतक के साथ रोहित ने टी20 क्रिकेट के जीते हुए मैचों में 8000 रन पूरे कर लिए हैं। खास बात ये है कि वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ओवर ऑल रोहित ने अब तक टी20 के जीते हुए मैचों में 8056 रन बनाए हैं। यह अपने आप में यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। रोहित ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 76 रन की पारी खेली थी।

आईपीएल में 6000+ रन पूरे किए

रोहित शर्मा आईपीएल में अब तक 265 मैचों में 6856 रन बना चुके हैं। उनके नाम 2 शतक और 45 अर्धशतक दर्ज हैं। वह आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। नंबर एक पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 260 मैचों में 8326 रन बनाए थे।

IPL 2025 में कैसा है MI का प्रदर्शन

IPL 2025, Sonal Chauhan with Rohit Sharma
IPL 2025, MI/Getty Images

आईपीएल 2025 में खराब शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम पटरी पर लौट चुकी है। इस टीम ने 9 में से 5 मैच जीत लिए हैं।  खास बात ये है कि आखिरी 4 जीत लगातार आई हैं। 5 बार की चैंपियन ये टीम प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है। प्लेऑफ में जाने के लिए मुंबई को अगले मैचों में इसी तरह का प्रदर्शन करना होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version