Friday, February 13

IPL 2025 GT vs MI Pitch & Weather Report: आईपीएल के 18वें सीजन का 9वां मैच आज पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। आज इन दोनों के बीच यह मैच हाई स्कोरिंग पिच पर खेला जा सकता है। क्यूंकि इन दोनों की बल्लेबाजी काफी खतरनाक है। तभी तो आज हमें एक हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इससे पहले पंजाब किंग्स और गुजरात के बीच खेले गए पिछले मुक़ाबले में पंजाब ने 242 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात की टीम ने भी 232 रन बना दिए थे। आज इन दोनों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। वहीं आज के मैच में ये दोनों टीम जीत के साथ अपना खाता खोलना चाहेंगी।

पिच रिपोर्ट :-

इस स्टेडियम पर कुल 11 पिच हैं। वहीं आज इन दोनों के बीच यह मुकाबला एक हाई स्कोरिंग पिच पर खेला जा सकता है। क्यूंकि इन दोनों ही टीमों की बल्लेबाजी काफी दमदार है। तभी तो अब आज हमें एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। इससे पहले यहां पर पिछले ही मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने 242 रन बना दिए थे। इसके जवाब में तब गुजरात की टीम ने भी 232 रन बना दिए थे।

Narendra Modi Stadium
Narendra Modi Stadium

इस मैदान पर आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर 172 है। जिसके चलते यह अंदाजा भी लगाया जा सकता है कि यहां पर 200 रनों का स्कोर कई बार बना है। वहीं यहां पर खेले गए 37 मैचों में से रनों का पीछा करने वाली टीम ने इनमें से 20 मैच जीते हैं। जबकि केवल 16 मैचों में पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। इसके अलावा यहां पर रनों का पीछा करने वाली टीम को काफी फायदा हुआ है।

आज कैसा रहेगा मौसम :-

इस समय अहमदाबाद में काफी अच्छी गर्मी पड़ रही है। आज यहां पर दिन का तापमान 36 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। वहीं आज यहां पर मैच की शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी।

Shubman Gill, Gujarat Titans, IPL 2025
Shubman Gill, Gujarat Titans, IPL 2025

तब यहां पर तापमान 30 डिग्री के पास रहने की उम्मीद है। जिससे दर्शकों को ज्यादा गर्मी का अहसास नहीं होगा। आज यहां पर बारिश की कोई भी उम्मीद नहीं है। जिससे आज फैंस को पूरा मुकाबला बिना किसी रूकावट के देखने को मिलेगा।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले गए हैं। इन सभी में खेलते हुए गुजरात की टीम को जीत मिली है। यहं पर अभी तक मुंबई की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

hardik pandya
hardik pandya

वहीं गुजरात की टीम ने इस मैदान पर अभी तक कुल 17 मैच खेले हैं। इनमें से इस टीम को 9 मैच में जीत मिली है। जबकि इस दौरान गुजरात को 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा यहां पर सबसे बड़ा रन चीज कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने साल 2023 के सीजन में किया था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है :-

गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11:- जोस बटलर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version