Thursday, June 18

IPL 2025: आज 29 मार्च को आईपीएल 2025 के 9वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच मैच खेला जाने वाला है। वहीं इससे पहले मुंबई की टीम अपने पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स से 4 विकेट से हार गई थी। जबकि गुजरात की टीम भी अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स से 11 रनों से हार गई थी। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच से पहले इन दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कैसा रहा है उस पर एक नजर डाल लेते हैं।

अभी तक गुजरात का पलड़ा रहा है भारी :-

Shubman Gill
Shubman Gill

इन दोनों टीमों के बीच अभी तक जितने भी मैच खेले गए हैं उनमें गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है। क्यूंकि इन दोनों टीमों के बीच अभी तक आईपीएल के इतिहास में कुल 5 मैच खेले गए हैं। इनमें से 3 मैचों में गुजरात की टीम को जीत मिली है। जबकि इस दौरान 2 मैचों में मुंबई की टीम को जीत मिली है। वहीं आईपीएल के पिछले सीजन में इन दोनों के बीच केवल एक मैच ही खेला गया था। तब इस मैच में भी GT ने 6 रन से जीत दर्ज की थी।

MI के इन खिलाड़ियों पर रहेगी आज नजर :-

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अभी तक गुजरात की टीम के खिलाफ 4 पारियों में खेलते हुए 66.67 की बल्लेबाजी औसत और 181.82 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं। इस बीच हमें उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक भी देखने को मिला है।

Suryakumar Yadav
image source vis getty images

इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 103 रन का रहा है। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज तिलक वर्मा ने भी गुजरात की टीम के खिलाफ 4 मैच में 175 की स्ट्राइक रेट से 91 रन बनाए हैं। इसके अलावा मुंबई के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भी गुजरात की टीम के खिलाफ 5 मैच में खेलते हुए 7.88 की इकॉनमी से 3 विकेट लिए हैं।

GT के इन खिलाड़ियों पर होगी आज नजर :-

गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने भी मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ 12 मैचों में खेलते हुए 36.67 की बल्लेबाजी औसत और 149.66 की स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच गिल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन रहा है।

Shubman Gill
Shubman Gill

उनके अलावा गुजरात के बल्लेबाज जोस बटलर ने भी मुंबई के खिलाफ अभी तक 10 पारियां खेली हैं। इन पारियों में खेलते हुए उन्होंने 148.96 की स्ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं। इसके अलावा इस टीम की गेंदबाजी की बात करें तो उनके स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने मुंबई की टीम के खिलाफ 6.10 की इकॉनमी रेट से कुल 20 विकेट लिए हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक 3 मुकाबले खेले गए हैं। वहीं इन सभी मैचों में ही गुजरात की टीम को जीत मिली है। जबकि मुंबई की टीम अभी तक यहां पर अपना जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इसके अलावा गुजरात की टीम ने अभी तक अपने इस मैदान पर कुल 17 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से गुजरात ने 9 मैचों को जीता है, जबकि इस दौरान उनको 8 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा आईपीएल में यहां पर सबसे बड़ा रन चेज (207/7) कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2023 के सीजन में किया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version