Tuesday, March 10

IPL 2025, GT vs SRH: आईपीएल 2025 में आज 2 मई को 51वां मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला है। आईपीएल के इस सीजन में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम अभी तक 9 में से 6 मैच जीत चुकी है। जबकि हैदराबाद की टीम अभी तक 9 में से 3 मुकाबलों में ही जीत हासिल कर पाई है। वहीं आज इन दोनों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेल जाएगा। चलिए इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़ों को भी जान लेते हैं।

गुजरात टाइटंस का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए गुजरात टाइटंस ने चार में जीत दर्ज की है, जबकि उनको एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

वहीं इस बीच उनका मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है। जिससे यह साफ पता चलता है कि इन दोनों के बीच खेले गए मैच में अभी तक गुजरात का पलड़ा काफी भारी रहा है। इस समय गुजरात की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में काफी संतुलित नजर आ रही है। लेकिन सनराइजर्स की टीम अभी तक गुजरात के खिलाफ अपनी रणनीति को सही तरीके से अमल में नहीं ला पाई है।

ऐसी हो सकती है आज GT की टीम :-

आईपीएल 2025 के अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को 8 विकेट से हार मिली थी। अभी तक इस सीजन में साई सुदर्शन और कप्तान गिल की सलामी जोड़ी भी काफी सफल रही है। तभी तो आज के मैच में भी इस जोड़ी से अच्छे प्रदर्शन की आस लगी रहेगी। लेकिन आज के इस मैच में उनके गेंदबाजों को कुच्छ ज्यादा बेहतर करना होगा।

R Sai Kishore, Gujarat Titans, IPL 2025
R Sai Kishore, Gujarat Titans, IPL 2025

GT की संभावित टीम : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और इशांत शर्मा।

आज ये हो सकते है GT के इम्पेक्ट प्लेयर :- दसुन शनाका, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, करीम जनत और अरशद खान।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है SRH :-

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अपने पिछले मैच में चेन्नई की टीम के खिलाफ जीत मिली थी। वहीं उस जीत से हैदराबाद की टीम का आत्मविश्वास बढ़ा होगा। तभी तो आज के मैच में यह टीम गुजरात की टीम को कड़ी टक्कर देने की सोचेगी। आज के मैच में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। इसके अलावा गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और कप्तान कमिंस से काफी उम्मीदें रहेंगी।

Sunrisers Hyderabad
Sunrisers Hyderabad

SRH की संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी और मोहम्मद शमी।

आज ये हो सकते है SRH के इम्पेक्ट प्लेयर :- जयदेव उनादकट, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर और वियान मुल्डर।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी आज नजर :-

गुजरात टाइटंस की टीम के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने अपने पिछले 10 मुकाबलों में 157.46 की स्ट्राइक रेट से 559 रन बनाए हैं। जबकि कप्तान गिल ने भी अपने पिछले 10 मैच में 162.17 की स्ट्राइक रेट से 493 रन बनाए हैं।

Sai Sudarshan
Sai Sudarshan

इसके अलावा हैदराबाद के बल्लेबाज क्लासेन ने अपने पिछले 10 मैच में 151.24 की स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में कृष्णा ने अपने पिछले 9 मैच में 17 विकेट लिए हैं। जबकि अन्य गेंदबाज साई किशोर ने भी पिछले 9 मैच में 12 विकेट लिए हैं। वहीं हर्षल पटेल ने भी अपने पिछले 8 मैच में 13 विकेट लिए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : जोस बटलर (उपकप्तान) और हेनरिक क्लासेन (कप्तान)।

बल्लेबाज : ट्रेविस हेड, शुभमन गिल और साई सुदर्शन।

ऑलराउंडर : अभिषेक शर्मा।

गेंदबाज : पैट कमिंस, हर्षल पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और मोहम्मद सिराज।

आईपीएल 2025 में आज 2 मई को SRH और GT के बीच होने वाला यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच को आज भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version