Thursday, March 19

IPL 2025, LSG vs GT:- आईपीएल 2025 में आज 12 अप्रैल को 26 वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है। वहीं अभी तक शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात की टीम ने अपने पिछले 4 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि ऋषभ पंत की कप्तानी में भी LSG ने अभी तक कुल 3 मैच जीते हैं। आज इन दोनों के बीच यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले आइए मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरूरी बातें भी जान लेते हैं।

GT का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक गुजरात टाइटंस की टीम और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से गुजरात की टीम को 4 मैचों में जीत मिली है, जबकि इस दौरान लखनऊ की टीम को केवल एक मैच में ही जीत मिली है।

Kagiso Rabada, Gujarat Titans, IPL 2025
Kagiso Rabada, Gujarat Titans, IPL 2025/Getty Images

इससे पहले पिछले आईपीएल सीजन 2024 में इन दोनों टीमों के बीच केवल एक मैच ही खेला गया था। तब इसको लखनऊ की टीम ने 33 रन से जीत लिया था। इसके अलावा गुजरात का लखनऊ की टीम के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 227 रन है। वहीं लखनऊ की टीम का गुजरात के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 171 रन का ही है।

ऐसी हो सकती है आज LSG की टीम :-

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 4 रनों से हराया था। लेकिन इस टीम के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला अभी तक खामोश रहा है। लेकिन आज के मैच में वह यहां पर बड़ी पारी खेलने की पूरी कोशिश करेंगे।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

LSG की संभावित टीम : मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान और दिग्वेश सिंह राठी।

ये हो सकते है आज LSG के इम्पेक्ट प्लेयर :- रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके और हिम्मत सिंह।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है आज GT :-

गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम को हराया था। वहीं इस सीजन में उनके बल्लेबाज साई सुदर्शन काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। तभी तो आज वह कप्तान गिल के साथ मिलकर एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं। जबकि आज टीम की तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज के कंधो पर होगी।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

GT की संभावित टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

ये हो सकते है आज GT के इम्पेक्ट प्लेयर :- वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, ईशांत शर्मा और महिपाल लोमरोर।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी आज नजर :-

इस आईपीएल सीजन 2025 में साई सुदर्शन ने 5 पारियों में 54.60 की बल्लेबाजी औसत और 151.66 की स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि अन्य बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 5 पारियों में 72.00 की बल्लेबाजी औसत और 225.00 की स्ट्राइक रेट से 288 रन बनाए हैं।

Nicholas Pooran
Nicholas Pooran

वहीं मिचेल मार्श ने भी 53.00 की बल्लेबाजी औसत से 265 रन बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी में साई किशोर ने 13.30 की गेंदबाजी औसत से 10 विकेट लिए हैं। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी 15.40 की गेंदबाजी औसत से 10 ही विकेट लिए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : निकोलस पूरन (कप्तान) और जोस बटलर।

बल्लेबाज : साई सुदर्शन, मिचेल मार्श (उपकप्तान), शुभमन गिल और शेरफेन रदरफोर्ड।

ऑलराउंडर्स : एडेन मार्करम और राहुल तेवतिया।

गेंदबाज : मोहम्मद सिराज, साई किशोर और राशिद खान।

आईपीएल 2025 में आज 12 अप्रैल को LSG और GT के बीच होने वाला यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं आज इस मैच को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version