Thursday, February 12

IPL 2025, MI vs SRH: आईपीएल 2025 में आज 33वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2025 के सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक 2 ही मैच जीत पाई है। जबकि सनराइजर्स की टीम को भी 2 मैचों में ही जीत मिली है। वहीं इन दोनों ही टीमों को 4 मैचों में हार मिली है। आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरूरी बातें भी जान लेते हैं।

MI का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में मुंबई का पलड़ा ही भारी रहा है। आईपीएल में ये दोनों टीमें अभी तक 23 मैचों में आपस में भिड़ीं हैं। इनमें से 13 मैचों में मुंबई की टीम को जीत मिली है, जबकि हैदराबाद की टीम को 10 मैचों में जीत मिली है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

वहीं आईपीएल 2024 के पिछले सीजन में इन दोनों के बीच 2 मैच खेले गए थे। तब इन दोनों ने एक-एक मैच में जीत दर्ज की थी। उस समय पहले मैच में मुंबई की टीम को 7 विकेट से जीत मिली थी। जबकि दूसरे मैच में हैदराबाद की टीम को 31 रन से जीत हासिल हुई थी।

आज ऐसी हो सकती है MI की टीम :-

मुंबई इंडियंस की टीम को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ 12 रन से जीत मिली थी। इस मैच में भी दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला खामोश ही रहा था। तभी तो अब ऐसे में उनको हैदराबाद की टीम के खिलाफ यहां पर एक बड़ी पारी खेलनी होगी। इसके अलावा मुंबई की टीम को सूर्यकुमार यादव से भी काफी उम्मीदें रहेंगी।

Suryakumar Yadav
image source vis getty images

MI की संभावित एकादश : रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और अश्विनी कुमार।

आज ये हो सकते है MI के इम्पेक्ट प्लेयर :- विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज और कर्ण शर्मा।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है SRH :-

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को भी अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए 8 विकेट से शानदार जीत मिली थी। इस मैच में हैदराबाद की टीम ने 245 रन के बड़े लक्ष्य को केवल 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया था। इस मैच में उनके सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। आज भी वह अपनी इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

Travis Head
Travis Head

SRH की संभावित एकादश : ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, कामिंदु मेंडिस, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट और मोहम्मद शमी।

आज ये हो सकते है SRH के इम्पेक्ट प्लेयर :- अभिनव मनोहर, एडम जैम्पा, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर और हर्षल पटेल।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी आज नजर :-

मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने पिछले 10 मुकाबलों में 155.13 की स्ट्राइक रेट से 408 रन बनाए हैं। जबकि उनके अन्य बल्लेबाज तिलक वर्मा ने भी अपने पिछले 9 मैच में 140.79 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं।

Hardik Pandya, IPL 2025
Hardik Pandya, IPL 2025/Getty Images

वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी अपने पिछले 10 मैच में 200.72 की स्ट्राइक रेट से 275 रन बनाए हैं। इसके अलावा हार्दिक पंड्या ने अपने पिछले 9 मैच में 15 विकेट लिए हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह ने अपने पिछले 5 मैच में 7 विकेट लिए हैं। हैदराबाद के गेंदबाज हर्षल पटेल ने भी अपने पिछले 6 मैच में 12 विकेट चटकाए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन और रयान रिकेल्टन।

बल्लेबाज : रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ट्रेविस हेड (कप्तान) और तिलक वर्मा।

ऑलराउंडर्स : हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा (उपकप्तान)।

गेंदबाज : पैट कमिंस और जसप्रीत बुमराह।

आईपीएल 2025 में आज 17 अप्रैल को MI और SRH के बीच होने वाला यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच को आज भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version