Thursday, June 18

IPL 2025, MI vs RCB: आईपीएल 2025 में आज 20वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इन दोनों के बीच आज हमें एक हाईवोल्टेज मैच देखने को मिल सकता है। वहीं यह मैच आज मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस मैच में MI के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी वापसी करने वाले हैं।

इसके बाद अब उनकी मुंबई की प्लेइंग -11 में वापसी होनी तय है। जबकि मुंबई के पिछले मैच में उनके दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा अपनी फिटनेस संबंधी कारणों से नहीं खेल पाए थे।

Jasprit Bumrah, Mumbai Indians
Jasprit Bumrah, Mumbai Indians

तभी तो अब ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या हिटमैन RCB के खिलाफ आज का मैच खेलेंगे या नहीं। इस बीच आइए हम आपको बताते हैं कि सीजन के 20वें मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में आज किन-किन प्लेयर्स को मौका मिल सकता है।

बुमराह आए तो कौन होगा टीम से बाहर :-

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आरसीबी टीम के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। इसके चलते हुए वह मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 का हिस्सा बनने वाले हैं। वहीं इस बार वह काफी लंबे समय बाद पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापस लौट रहे हैं। लेकिन अब जैसे ही बुमराह की अंतिम-11 में वापसी होगी तो जाहिर तौर पर किसी को बाहर रखा जाना तय है।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

इस बीच हम बात करते हैं पिछले मैच की तो उस मैच में मुंबई इंडियंस के पेस अटैक की जिम्मेदारी गेंदबाज दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार और हार्दिक पंड्या ने संभाली थी। अब जैसे ही मुंबई के तेज गेंदबाज बुमराह की टीम में वापसी होती है तो इस बीच टीम के युवा तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार को बाहर बैठना पड़ सकता है।

मुंबई-बेंगलुरु हेड टू हेड :-

Mumbai Indians
Mumbai Indians

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच अभी तक कुल 33 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए मुंबई की टीम को इनमें से 19 मैचों में जीत मिली है। जबकि इस दौरान आरसीबी की टीम को 14 मैचों में जीत मिली है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन :-

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन :- रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेइंग इलेवन :- फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version