Saturday, February 28

IPL 2025, SRH vs DC: आईपीएल 2025 में आज 5 मई को 55वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जाने वाला है। इस समय हैदराबाद की टीम 3 मैचों को जीतकर फिलहाल 9वें पायदान पर मौजूद है, इस दौरान उनको 7 मैचों में हार मिली है। जबकि दिल्ली की टीम अभी तक 6 मैचों में जीत हासिल करने के बाद अंक तालिका में 5वें स्थान पर मौजूद है, इस बीच उनको भी अभी तक 4 मैच में हार मिली है। इन दोनों के बीच आज यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले दोनों का एक दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन वो भी जान लेते हैं।

लगभग बराबरी का रहा है मुकाबला :-

Sunrisers Hyderabad Threaten To Leave Hyderabad, Accuse HCA Of Harassment
Sunrisers Hyderabad Threaten To Leave Hyderabad, Accuse HCA Of Harassment

आईपीएल में अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम और दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम के बीच कुल 25 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को इनमें से 13 में जीत मिली है, जबकि दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम को केवल 12 में जीत मिली है। इसके अलावा इन दोनों के बीच पिछले 5 मैचों की बात करें तो दिल्ली की टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि SRH की टीम को सिर्फ 2 में जीत मिली है।

हैदराबाद के मैदान में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अभी तक 62 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 37 में जीत मिली है, जबकि 24 में उनको हार का सामना करना पड़ा है। वहीं उनका एक मैच यहां पर टाई भी रहा है।

Sunrisers Hyderabad
image source vis getty images

इस मैदान पर हैदराबाद की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 286 रन रहा है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की टीम ने इस मैदान पर अभी तक कुल 9 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उनको 6 में जीत मिली है, जबकि 3 में उनको हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली की टीम का यहां पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 193 रन रहा है।

दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड :-

सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, और इशान मलिंगा।

दिल्ली कैपिटल्स : अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, लोकेश राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version