Saturday, June 20

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 35 वां मैच आज शनिवार, 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच दोपहर 3:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में दिल्ली की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेलते हुए 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

जबकि अपने पिछले मैच में पंजबा किंग्स की टीम ने लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को 54 रनों से हराया था। वहीं आज के इस मैच में ये दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

दोनों टीमों के बीच अभी तक बराबरी का रहा है मुकाबला :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 35 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए दिल्ली की टीम को इनमें से कुल 17 मैच में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम ने भी इस दौरान 17 ही मैचों को जीता है।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 2 मैच खेले गए थे। तब इन मैचों में से एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया था। जबकि एक मैच को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 विकेट से जीत लिया था।

आज इस तरह की हो सकती है पंजाब किंग्स की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को 54 रनों से हराया था। तब उस मैच में पंजाब टीम के लिए प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। जबकि इस मैच में प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। लेकिन आज के इस मैच में इन दोनों से पंजाब की टीम को बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

Punjab Kings
Punjab Kings

PBKS की संभावित एकादश : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

PBKS के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे और हरप्रीत बरार।

आज इस संयोजन के साथ उत्तर सकती है DC की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेलते हुए 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में दिल्ली टीम की तरफ से नितीश राणा और समीर रिजवी ने ही अच्छी पारी खेली थी। जबकि अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल इस मैच में अपनी टीम के लिए अच्छी पारी नहीं खेल पाए थे। लेकिन आज के इस मैच में उनकी टीम को उनसे एक शानदार पारी की उम्मीद रहेगी।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित एकादश : केएल राहुल (विकेटकीपर), प्रथुम निशंका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी,

DC के इम्पैक्ट सब प्लेयर : टी नटराजन, समीर रिजवी, आकिब नबी, पृथ्वी शॉ

कैसा रहने वाला है आज दिल्ली की पिच का मिजाज :-

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। क्योंकि यहाँ पर विकेट सपाट होती हैं। इस ग्राउंड पर गेंद भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। पहले यहाँ की पिच काफी बॉलिंग फ़रिनेदलय होती थी जहाँ रन बनाना बहुत मुश्किल होते थे लेकिन पिछले कुछ सालों में यहाँ पर ढेरों रन बनते हैं।

Arun Jaitley Stadium Pitch Report
Arun Jaitley Stadium Pitch Report

शाम के मैचों में यहाँ ड्यू की भूमिका अहम होती है जिसकी वजह से दूसरी पारी में गेंद और अच्छे से बल्ले पर आती हैं, जिससे शॉट्स लगाना आसान हो जाता हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को दिल्ली का मौसम काफी गर्म रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 33 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें :-

दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने पिछले 10 मुकाबलों में 162.88 की स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाए हैं। जबकि पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस ने पिछले 10 मैचों में 184.09 की स्ट्राइक रेट से 324 रन बनाए हैं।

KL Rahul
KL Rahul

इसके अलावा प्रियांश आर्य के बल्ले से भी पिछले 9 मैच में 324 रन आए हैं। वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने पिछले 9 मैच में 8 विकेट चटकाए हैं। जबकि मुकेश कुमार ने 8 मैच में 8 विकेट लिए हैं। वहीं पंजाब की तरफ से अर्शदीप ने पिछले 10 मैच में 11 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें यह मैच :-

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच आज यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज दोपहर 3 बजे होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version