IPL 2026: आईपीएल 2026 का 36 वां मैच आज शनिवार, 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरआर की टीम ने लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को 40 रनों से हराया था।

जबकि एसआरएच की टीम ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 47 रनों से हराया था। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच काफी अच्छा होने की उम्मीद है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

RR टीम के खिलाफ SRH का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 22 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक एसआरएच की टीम ने इनमें से कुल 13 मैचों को जीता है।

Sunrisers Hyderabad
Sunrisers Hyderabad

जबकि दूसरी तरफ आरआर की टीम को केवल 9 ही मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 1 ही मैच खेला गया था। तब उस मैच को हैदराबाद की टीम ने 57 रनों से जीतकर अपने नाम किया था।

आज इस तरह की हो सकती है SRH की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में एसआरएच की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को ४७ रनों से हराया था। तब उस मैच में हैदराबाद की टीम के लिए विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने नाबाद रहते हुए 135 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं आज के इस मैच में भी वह अपनी उसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। जबकि उसी मैच में तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए थे।

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

SRH टीम की संभावित 11 :- एसआरएच की संभावित एकादश : ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, जयदेव उनादकट, प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन।

SRH के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : कामिन्दु मेंडिस,शिवम मावी, ईशान मलिंगा और सलिल अरोड़ा।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है RR की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरआर की टीम ने लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को 40 रनों के अंतर से हराया था। तब उस मैच में टीम के युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी केवल 8 रनों पर ही आउट हो गए थे। लेकिन आज के इस मैच में उनसे टीम को एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। जबकि गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने काफी कसी हुई गेंदबाजी की थी। आज भी वह अपनी उसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

Rajasthan Royals
Rajasthan Royals

आरआर की संभावित एकादश :- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने।

आरआर के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और युधवीर सिंह चरक।

कैसी रहने वाली है आज जयपुर की पिच :-

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनाई गई है। जिसके चलते हुए यहां की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को ही मदद करती है। इस सीजन में यहां पर अभी तक केवल 2 ही मैच खेले गए हैं। आज यहां पर तीसरा मैच खेला जाने वाला है।

Sawai Mansingh Cricket Stadium
Sawai Mansingh Cricket Stadium

यहां के मैदान पर पिछले कुछ मैचों में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। आज यहां पर मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। इस मैदान की बाउंड्री बड़ी है। जिसके चलते हुए सभी बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट्स खेलने के लिए अपनी नजरों को काफी जमाना पड़ता है। वहीं आज यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है।

कैसा रहने वाला है आज जयपुर का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 25 अप्रैल को जयपुर में अच्छी गर्मी होगी। जिसके चलते हुए आज दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं आज यहां पर मैच की शुरुआत रात 7:30 बजे होगी। जबकि आज यहां पर बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। इसके चलते हुए सभी क्रिकेट प्रेमियों को आज यहां पर एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें :-

राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने पिछले 10 मैचों में 45.63 की औसत से 365 रन बनाए हैं। जबकि वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से भी पिछले 10 मैचों में 355 रन आए हैं। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के बल्ले से हेनरिक क्लासेन ने पिछले 10 मैच में 171.62 की स्ट्राइक रेट से 496 रन बनाए हैं।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने पिछले 8 मैच में 7.9 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं। जबकि आरआर के लिए रवि बिश्नोई ने पिछले 7 मैचों में 9.26 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें यह मैच :-

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच आज यह मैच शनिवार, 25 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version