IPL 2026 Eliminator: आईपीएल 2026 सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला आज बुधवार, 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच न्यू चण्डीगढ़ मुल्लापुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
जबकि इस मैच में हारने वाली टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इसके अलावा लीग चरण की समाप्ति के बाद हैदराबाद की टीम 9 जीत के साथ तीसरे स्थान पर रही थी। जबकि राजस्थान की टीम 8 जीत के साथ चौथे पायदान पर रही थी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
RR के खिलाफ SRH का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 23 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए SRH की टीम को इनमें से कुल 14 मिली है। जबकि इस दौरान खेलते हुए RR की टीम ने केवल 9 ही मैच जीते हैं।

इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 2 मैच खेले गए हैं। वहीँ इन दोनों ही मैचों में SRH की टीम को जीत मिली है। इसके अलावा राजस्थान की टीम ने हैदराबाद की टीम को आखिरी बार साल 2023 के आईपीएल सीजन में हराया था।
आज इस तरह की हो सकती है SRH की टीम :-
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में आरसीबी की टीम को 55 रन से हराया था। इसके चलते हुए अब यह टीम इस अहम मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। वहीं इस समय इस टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों काफी जबरदस्त फॉर्म में है। इस मैच में भी यह टीम अपनी उसी फॉर्म को जारी रखना चाहेगी।

SRH की संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन।
SRH टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- प्रफुल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे और हर्षल पटेल।
आज इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है RR की टीम :-
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस की मजबूत टीम को 30 रनों से हराया था। तभी तो अब ऐसे में यह टीम इस अहम मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करने को नहीं देखेगी। वहीं इस मैच में भी एक बार फिर से RR टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे। जबकि गेंदबाजी का जिम्मा एक बार फिर से जोफ्रा आर्चर के कंधों पर रहेगा।

RR की संभावित एकादश: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पूंजा और बृजेश शर्मा।
RR टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- रविंद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे।
कैसी रहने वाली है आज मुल्लापुर स्टेडियम की पिच :-
महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है। इसके अलावा यहां गेंद ज्यादा सीम और टर्न नहीं होती है। क्यूंकि हमें यहां पर एक हाई-स्कोरिंग मैच होने की पूरी संभावना है।

इसके अलावा यहां पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को भी काफी मदद मिल सकती है। इसके चलते हुए आज जो भी टीम यहां पर टॉस को जीतेगी वह गेंदबाजी करना पसंद करेगी। क्यूंकि इस मैदान पर लक्ष्य को हासिल करना आसान माना जाता है।
कैसा रहेगा आज मुल्लापुर का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज बुधवार, 27 मई को मुल्लापुर में मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर सभी फैंस को एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर :-
RR टीम के विस्फोटक युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पिछले 10 मुकाबलों में 217.61 की स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए हैं। जबकि अन्य बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के बल्ले से पिछले 10 मैच में 134.92 की स्ट्राइक रेट से 282 रन आए हैं।

इसके अलावा SRH टीम के बल्लेबाज ईशान किशन ने भी अपने पिछले 10 मैचों में 44.7 की औसत से 447 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में आर्चर ने पिछले 10 मैच में 8.95 की इकॉनमी से 16 विकेट चटकाए हैं। जबकि साकिब हुसैन ने भी अपने [पिछले 10 मैचों में 9.08 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स टीम के बीच यह मुकाबला आज बुधवार, 27 मई को न्यू चण्डीगढ़, मुल्लापुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







