IPL 2026: आईपीएल 2026 का 60 वां मैच आज शनिवार, 16 मई को कोलकाता नाईट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तरफ से 82 रनों से जीत मिली थी।

जबकि केकेआर टीम को अपने पिछले मैच में आरसीबी टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से करारी हार मिली थी। इसके अलावा आज इन दोनों के बीच हमें एक अच्छा मैच भी देखने को मिलेगा। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

KKR टीम के खिलाफ GT का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 6 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए केकेआर की टीम को इनमें से केवल 1 ही मैच में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ इस दौरान खेलते हुए गुजरात टाइटंस की टीम को कुल 4 मैच में जीत मिली है।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक एक मैच खेला गया है। तब उस मैच में गुजरात की टीम को 5 विकेट से जीत मिली थी। वहीं आज भी इन दोनों के बीच हमें एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।

आज इस तरह की हो सकती है GT की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम के सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाफ खेलते हुए 82 रनों की बड़ी जीत मिली थी। तब उस मैच में गुजरात टीम की तरफ से साईं सुदर्शन और वाशिंगटन सुन्दर ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। इसके बाद गेंदबाजी में कागिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने घातक गेंदबजी करते हुए 3-3 विकेट लिए थे। आज के इस मैच में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

गुजरात टाइटंस की संभावित एकादश :- साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

गुजरात के इम्पैक्ट सब प्लेयर : रवि साईं किशोर, शाहरुख खान,अरशद खान और ग्लेन फिलिप्स।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है KKR की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में केकेआर की टीम को आरसीबी की टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में केकेआर टीम की तरफ से केवल अंगकृष रघुवंशी ही 71 रनों की अच्छी पारी खेल पाए थे। इसके बाद टीम के उपकप्तान रिंकू सिंह ने भी 49 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं आज के इस मैच में यह टीम अपनी प्लेऑफ की उम्मीद को जिन्दा रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders

KKR की संभावित एकादश : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और माथीशा पथिराना।

KKR के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल और तेजस्वी दहिया

आज ऐसा रहने वाला है कोलकाता की पिच का मिजाज :-

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं। यहाँ पर शुरुआती कुछ ओवरों में स्विंग देखने को मिलती हैं लेकिन उसके बाद यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार हो जाती हैं।

IPL 2026 Eden Gardens Pitch Report
IPL 2026 Eden Gardens Pitch Report

इस ग्राउंड पर आसानी से थ्रू द लाइन शॉट्स लगाए जा सकते हैं और स्क्वायर बाउंड्री छोटी और फ्लैट विकेट होने के चलते यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

कैसा रहने वाला है आज कोलकाता का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शनिवार, 16 मई को कोलकाता का मौसम साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश का मैच में कोई भी खलल नहीं देखने को मिलेगा।

कब और कहां देखें यह मैच :-

कोलकाता नाईट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच आज यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version