IPL 2026: आईपीएल 2026 का 61 वां मैच आज रविवार, 17 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम को केकेआर टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से जीत मिली थी।
जबकि पंजाब की टीम को अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से हार मिली थी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
दोनों टीमों के बीच रही है हमेशा कांटें की टक्कर :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 37 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए आरसीबी की टीम को इनमें से कुल 19 मैच में जीत मिली है। जबकि पंजाब किंग्स की टीम को इनमें से 18 मैचों में जीत मिली थी।

इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 4 मटक खेले गए थे। तब इनमें उस सीजन का फाइनल मैच भी शामिल था। उस सीजन में इनमें से 3 मैच में आरसीबी टीम को जीत मिली थी। जबकि तब केवल एक मैच को ही पंजाब की टीम जीत पाई थी।
आज इस तरह की हो सकती है RCB की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम को केकेआर टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से जीत मिली थी। तब उस मैच में आरसीबी टीम की तरफ से दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 105 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी। वहीं आज के इस मैच में उनसे एक बार फिर से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

RCB टीम की संभावित 11 :- विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड।
RCB के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, रसिख सलाम और लियाम लिविंगस्टोन।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है PBKS की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स की टीम को मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में पंजाब टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ही 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल पाए थे। उनके अलावा इस मैच में कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। लेकिन आज उसे अगर प्लेऑफ की रेस में बना रहना है तो उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी ही होगी।

PBKS की संभावित एकादश : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
PBKS के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे और हरप्रीत बरार।
कैसी रहने वाली है आज धर्मशाला की पिच :-
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इस पिच की मिटटी में बालू की मात्रा न के बराबर है। तभी तो यहां की पिच पर गति और उछाल दोनों मिलता है। धर्मशाला स्टेडियम की पिच में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकता है।

मूवमेंट होने से बल्लेबाजों के लिए चुनौती रह सकती है लेकिन बॉउंड्री छोटी है इसलिए यहां हवाई फायर किए जा सकते हैं। शुरुआत में यहां संभलकर खेलने की जरुरत होगी, जबकि स्पिनर्स को यहां अटैकिंग होकर खेला जा सकता है।
कैसा रहने वाला है आज धर्मशाला का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार , 17 मई को धर्मशाला में मौसम बिल्कुल साफ़ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। जिसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच आज यह मैच रविवार, 17 मई को दोपहर 3:30 बजे से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







