IPL 2026: आईपीएल 2026 का 34 वां मैच आज शुक्रवार, 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम को दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

जबकि गुजरात टाइटंस की टीम को अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए 99 रनों से बड़ी हार मिली थी। वहीं आज के इस मैच में ये दोनों टीमें अपनी जीत की राह पर भी लौटना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

दोनों टीमों के बीच अभी तक बराबरी का रहा है मुकाबला :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 6 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए आरसीबी की टीम को इनमें से कुल 3 मैचों में जीत मिली है। जबकि गुजरात टाइटंस की टीम ने भी इस दौरान केवल 3 ही मैच जीते हैं।

RCB vs GT match
RCB vs GT match

इसके अलावा आईपीएल 2025 के पिछले सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 1 ही मैच खेला गया था। तब उस मैच को गुजरात टाइटंस की टीम ने 8 विकेट से जीत लिया था। वहीं आज भी इस मैच को यह टीम जीतना चाहेगी।

आज इस तरह की हो सकती है GT की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ खेलते हुए 99 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में GT टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ था। क्यूंकि इस मैच में साईं सुदर्शन अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। जबकि कप्तान गिल भी 14 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए थे। लेकिन आज के इस मैच में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

गुजरात टाइटंस की संभावित एकादश :- साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

गुजरात के इम्पैक्ट सब प्लेयर : रवि साईं किशोर, शाहरुख खान,अरशद खान और ग्लेन फिलिप्स।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है RCB की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं तब उस मैच में आरसीबी के लिए फिल साल्ट ने 63 रनों की अच्छी पारी खेली थी। लेकिन इस मैच में विराट कोहली और देवदत्त पडिकल बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे और जल्दी आउट हो गए थे। लेकिन आज के इस मैच में उनसे आरसीबी की टीम को एक अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

Royal Challengers Bangalore
Royal Challengers Bangalore

RCB टीम की संभावित 11 :- विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी।

RCB के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, रसिख सलाम और जैकब बेथेल।

आज ऐसा रहने वाला है एम चिन्नास्वामी की पिच का मिजाज :-

सीमित ओवरों के क्रिकेट में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान की बाउंड्री भी काफी छोटी हैं।

M Chinnaswami
M Chinnaswami

जिसके चलते हुए हमें यहां पर एक हाई स्कोरिंग मैच भी देखने को मिलता है। इसके अलावा यहां पर सभी गेंदबाजों के लिए विकेट लेना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। आईपीएल के मैचों के दौरान इस स्टेडियम पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन का है।

कैसा रहने वाला है आज बेंगलुरु का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शुक्रवार, 24 अप्रैल को बेंगलुरु में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की संभावना न के बराबर है। जिसके चलते हुए आज सभी क्रिकेट प्रेमियों को एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें :-

आरसीबी टीम के लिए विराट कोहली ने पिछले 10 मैचों में 44.33 की बल्लेबाजी औसत से 399 रन बनाए हैं। जबकि फिल साल्ट ने भी पिछले 10 मैचों में 366 रन बनाए हैं। इसके अलावा गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने भी अपने पिछले 9 मैच में 157.14 की स्ट्राइक रेट से 407 रन बनाए हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने अपने पिछले 10 मैच में 9.05 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए हैं। जबकि गुजरात की तरफ से रबाडा ने खेलते हुए अपने पिछले 8 मैचों में 10.45 की इकॉनमी से 10 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच आज यह मैच शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version