IPL 2026: आईपीएल 2026 का 67 वां मैच आज शुक्रवार, 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम को पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 23 रन से जीत मिली थी।
जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ 5 विकेट से जीत मिली थी। इसके अलावा आज भी ये दोनों टीमें इस मैच में जीत हासिल करके अंक तालिका में टॉप पर बने रहना चाहेंगे। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
RCB टीम के खिलाफ SRH का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 27 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए आरसीबी की टीम को इनमें से अभी तक कुल 12 मैच में जीत मिली है।

जबकि दूसरी तरफ इस बीच हैदराबाद की टीम को 14 मैच में जीत मिली है। इसके अलावा इन दोनों के बीच खेला गया 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में इन दोनों के बीच एक मैच खेला गे है। तब उस मैच को आरसीबी की टीम ने 6 विकेट से जीत लिया था।
आज इस तरह की हो सकती है RCB की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम को पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 23 रन से जीत मिली थी। तब उस मैच में आरसीबी टीम की तरफ से विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। इसके बाद गेंदबाजी में इस टीम की तरफ से रशिख सलाम और भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की थी। वहीं आज के इस मैच में टीम को इन सभी से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

RCB टीम की संभावित 11 :- विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी।
RCB के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, रसिख सलाम और जैकब बेथेल।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है SRH की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट से शानदार जीत मिली थी। तब उस मैच में हैदराबाद टीम की तरफ से ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने शानदार पारियां खेली थी। जबकि गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस ने शानदार बॉलिंग करते हुए 3 बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं आज के इस मैच में टीम को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

SRH टीम की संभावित 11 :- एसआरएच की संभावित एकादश : ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, पेट कमिंस (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन।
SRH के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : कामिन्दु मेंडिस, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और सलिल अरोड़ा।
आज ऐसा रहने वाला है हैदराबाद की पिच का मिजाज :-
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम की पिच काफी सपाट रहती है। जिसके चलते हुए यहां पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। फिर भी यहां पर तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज ज्यादा असरदार साबित होते हैं।

तभी तो आज यहां पर सभी तेज गेंदबजों को विकेट लेने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इसके अलावा अगर एक बार यहां पर बल्लेबाज की नजर जम गई तो वह बड़े-बड़े शॉट्स खेलने लगता है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन का रहा है।
कैसा रहने वाला है आज हैदराबाद का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शुक्रवार, 22 मई को हैदराबाद में मौसम बिल्कुल साफ नहीं रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई ज्यादा संभावना नहीं है। जिसके चलते हुए दर्शक बिना किसी बाधा के पूरा मैच देख पाएंगे।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें :-
सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए इस मौजूदा सीजन में हेनरिक क्लासेन ने खेली 13 पारियों में 50.45 की बल्लेबाजी औसत और 155.89 की स्ट्राइक रेट के साथ 555 रन बनाए हैं।

जबकि आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी 13 पारियों में 54.20 की बल्लेबाजी औसत और 164.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 542 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर ने खेली 13 पारियों में 16.37 की गेंदबाजी औसत और 7.70 की इकॉनमी रेट के साथ 24 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच आज यह मैच शाम 7 : 30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







