Sunday, February 1

Google News Sports Digest Hindi

IPL Auction 2025: आईपीएल 2025 की नीलामी के पहले दिन 72 खिलाड़ी बिके। आज नीलामी (IPL Auction 2025) का दूसरा दिन है। अभी 493 खिलाड़ियों पर और बोली लगनी है। इस बार सऊदी अरब में आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी का पहला दिन समाप्त हो गया है। इस बार आईपीएल की मेगा नीलामी (IPL Auction 2025) में सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत रहे है।

IPL Oction
image source via getty images

उनको लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने 27 करोड़ रुपये खर्च करके अपने साथ जोड़ा है। तभी तो अब ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए है। उनके अलावा भी इस बार नीलामी (IPL Auction 2025) में श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर पर भी 20 करोड़ से ज्यादा की बोली लगी है। वहीं इसके अलावा आज इस मेगा ऑक्शन (IPL Auction 2025) का दूसरा दिन है।

IPL Auction 2025 किस टीम के पास बचे है कितने पैसे :-

आईपीएल 2025 के ऑक्शन में इस बार कुल 577 खिलाड़ियों का नाम है। वहीं अभी तक ऑक्शन (IPL Auction 2025) टेबल पर सिर्फ 84 नाम ही आए हैं। अभी इस ऑक्शन में आज वर्ल्ड क्रिकेट के कई धुरंधर खिलाड़ियों का नाम आना बाकी है। लेकिन अब इन फ्रेंचाइजियों के पास उस हिसाब से पैसे नहीं बचे हैं।

IPL Oction
image source via getty images

इसके अलावा आज ऑक्शन (IPL Auction 2025) के दूसरे दिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास सबसे ज्यादा 30.65 करोड़ रुपये बचे हैं। तभी तो वह आज सबसे बड़ी रकम के साथ ऑक्शन में उतरेगी। इसके बाद मुंबई इंडियंस के पास 26.10 करोड़ रुपये बचे है। इसके अलावा पंजाब किंग्स के पास भी अभी 22.50 करोड़ रुपये बचे हुए है।

IPL Auction 2025 के पहले दिन के बाद बची हुई रकम :-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 30.65 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस- 26.10 करोड़ रुपये

पंजाब किंग्स- 22.50 करोड़ रुपये

गुजरात टाइटन्स- 17.50 करोड़ रुपये

राजस्थान रॉयल्स- 17.35 करोड़ रुपये

चेन्नई सुपर किंग्स- 15.60 करोड़ रुपये

लखनऊ सुपर जायंट्स- 14.85 करोड़ रुपये

दिल्ली कैपिटल्स- 13.80 करोड़ रुपये

कोलकाता नाइट राइडर्स- 10.05 करोड़ रुपये

सनराइजर्स हैदराबाद- 5.15 करोड़ रुपये

किस टीम को कितने और खिलाड़ी चाहिए :-

आईपीएल की एक टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। इसके अलावा एक टीम में अधिकतम विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 8 तक हो सकती है। वहीं इस बार पहले दिन हुई नीलामी में सबसे ज्यादा 14 खिलाड़ी गुजरात टाइटंस ने खरीदे है।

IPL Oction
image source via getty images

इसके अलावा अब इस टीम को 11 और खिलाड़ी चाहिए। अब वह 5 और विदेशी खिलाड़ी खरीद सकती है। इसके अलावा अभी मुंबई इंडियंस और आरसीबी को 16-16 खिलाड़ियों की जरूरत है।

आईपीएल 2025 मेगा नीलामी के पहले दिन के बाद बचे स्लॉट (विदेशी ब्रैकेट में) :-

मुंबई इंडियंस – 16 (7)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16 (5)

राजस्थान रॉयल्स – 14 (4)

चेन्नई सुपर किंग्स – 13 (4)

लखनऊ सुपर जायंट्स – 13 (4)

पंजाब किंग्स – 13 (6)

सनराइजर्स हैदराबाद – 12 (4)

कोलकाता नाइट राइडर्स – 12 (3)

दिल्ली कैपिटल्स – 12 (4)

गुजरात टाइटन्स – 11 (5)

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version