IPL Record: आईपीएल 2026 सीजन के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के खिलाफ खेलते हुए पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार मैच जिताऊ शतकीय पारी खेली थी। इसके चलते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने इस मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले केवल चौथे कप्तान भी बने हैं। आइए अब जान लेते हैं कि उनसे पहले यह कारनामा किस-किस खिलाड़ी ने किया है।
1. वीरेंद्र सहवाग – 119 रन, साल 2011 :-
आईपीएल के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले पहले कप्तान वीरेंद्र सहवाग बने थे। तब उन्होंने साल 2011 के आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स टीम के खिलाफ 119 रन की शतकीय पारी खेली थी।

इसके बाद उस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डेक्कन चार्जस की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में सहवाग के उस शानदार शतक के चलते हुए दिल्ली की टीम ने उस लक्ष्य को 19 ओवर में ही हासिल कर लिया था।
2. विराट कोहली – 108* रन , साल 2016 :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर आरसीबी टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2016 के आईपीएल सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स टीम के खिलाफ खेलते हुए नाबाद रहते हुए 108 रन की शतकीय पारी खेली थी।

इस मैच में पुणे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (74) और सौरभ तिवारी (52) की पारी की मदद से 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में आरसीबी की टीम ने कोहली के शतक के चलते हुए 19.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
3. संजू सैमसन – 119रन , साल 2021 :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स टीम के पूर्व कप्तान संजू सैमसन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2021 के आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 119 रन की शतकीय पारी खेली थी।

वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने अपने बल्लेबाज केएल राहुल (91) और दीपक हूडा (64) की पारी की मदद से 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में आरआर की टीम ने अपने कप्तान सैमसन के शतक की मदद से यह लक्ष्य हासिल कर लिया था।
4. श्रेयस अय्यर – 101* रन , साल 2026 :-
इस सूची में अब चौथे पायदान पर पंजबा किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम आ गया है। क्यूंकि इस मैच में पंजबा किंग्स की टीम को 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 22 रन पर ही 2 झटके लग गए थे। इसके बाद फिर श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (69) के साथ तीसरे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संकट से निकाला था।

इस मैच में श्रेयस अय्यर ने केवल 51 गेंदों में नाबाद रहते हुए 101 रनों की पारी खेली थी। इसके चलते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने यह मैच केवल 18 ओवर में ही हासिल कर लिया था। अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के भी लगाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






