कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। शुरुआती 6 मुकाबलों में वो एक भी नहीं जीत पाई थी लेकिन उसके बाद उन्होंने ऐसा टर्न अराउंड किया है कि अब वो प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
आधे टूर्नामेंट तक किसी ने उनको प्लेऑफ तो छोड़िए टॉप 6 में भी जगह नहीं दी थी और सबको लग रहा था कि वो बॉटम में फिनिश करेगी। हालांकि अब ऐसा नहीं हैं अब उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ यह करना है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे केकेआर अभी भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स को जीतना है अपना अंतिम मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स अब तक इस सीजन 13 मुकाबले खेल चुकी है जिसमें 6 जीत और 1 मैच रद्द के साथ 13 पॉइंट्स है। अब उनके पास सिर्फ एक मुकाबला बचा हुआ है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff Scenario: कौन पहुंचेगा टॉप-4 में? पूरा समीकरण समझिए
उन्हें हर हाल में यह मैच जीतना होगा तब जाकर उनके 15 पॉइंट्स होंगे। हालांकि इस स्थिति में भी नतीजे उनके हाथ में नहीं होंगे।
राजस्थान की टीम हार जाए अपना आखिरी मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स को चाहिए कि राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आखिरी मैच हार जाए। क्योंकि उनके 14 पॉइंट्स है और अगर वो मुकाबला जीतती है तो उनके 16 पॉइंट्स हो जाएंगे ऐसी स्थिति में केकेआर बाहर हो जाएगी। इसलिए आरआर की हार ही उनके लिए फायदेमंद साबित होगी।
पंजाब भी हार जाए अपना लगातार 7वां मैच
वहीं दूसरी टीम जो केकेआर का खेल खराब सकती है वो है पंजाब किंग्स। पंजाब की टीम ने भी 13 मैच खेले हैं और उनके पास 13 पॉइंट्स है लेकिन नेट रन रेट में वो कोलकाता से मीलों आगे है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: लगातार 6 हार के बाद क्या पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंच पाएगी? जानिए पूरा क्वालिफिकेशन समीकरण
अगर पीबीकेएस की टीम अपना आखिरी मुकाबला जीत जाती है और केकेआर भी जीत जाए तो ऐसी स्थिति में पंजाब की टीम बेहतर रन रेट की वजह से प्लेऑफ में जगह बना लेगी। इस स्थिति से बचने के लिए केकेआर को चाहिए कि पंजाब अपना आखिरी मैच भी हार जाए तो वो आसानी से अपना मैच जीतकर क्वालीफाई कर सकती है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







