Tuesday, March 10

Google News Sports Digest Hindi

Paras Mhambrey: आईपीएल 2025 के सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने पारस महाम्ब्रे (Paras Mhambrey) को अपने कोचिंग दल में शामिल कर लिया है। इस बार उनको मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना गेंदबाजी कोच बना दिया है।

Paras Mhambrey: आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बने पारस म्हाम्ब्रे
image source vis getty images

वह इस सीजन में लसिथ मलिंगा के साथ मिलकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को कोचिंग देंगे। वहीं इसके अलावा यह साल पारस महाम्ब्रे (Paras Mhambrey) का दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले भी वह मुंबई के साथ कोच के रूप में काम कर चुके हैं। इसी बीच आइए इस खबर पर एक नजर डालते है।

मुंबई इंडियंस को खिताब दिला चुके हैं Paras Mhambrey :-

अभी रविवार को ही मुंबई इंडियंस की टीम ने मार्क बाउचर की जगह महेला जयवर्धने को अपना मुख्य कोच बनाया था। वहीं इसके अलावा पारस म्हाम्ब्रे (Paras Mhambrey) मुंबई इंडियंस की टीम के कोच के रूप में भी काम कर चुके है। वह उस सीजन में भी टीम के साथ काम कर चुके है जिन्होंने साल 2013 में आईपीएल का खिताब जीता था।

Paras Mhambrey
image source vis getty images

इसके अलावा वह (Paras Mhambrey) उस टीम के साथ भी काम कर चुके है जब इसी टीम ने साल 2011 और 2013 में खिताब जीते थे। इसके अलावा म्हाम्ब्रे भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच भी थे। क्यूंकि उनके कार्यकाल का समापन भी इसी साल की शुरुआत में टी-20 विश्व कप 2024 की खिताबी जीत के साथ हुआ था।

भारत की तरफ से 2 टेस्ट और 3 वनडे खेल चुके हैं Paras Mhambrey :-

Paras Mhambrey
image source vis getty images

पारस म्हाम्ब्रे (Paras Mhambrey) ने भारत की तरफ से 2 टेस्ट खेले थे। इन दो मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने दो विकेट भी लिए थे। इसके अलावा उन्होंने भारत की तरफ से 3 वनडे मैच भी खेले थे।इन तीन वनडे मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 3 विकेट लिए थे। वहीं इसके अलावा म्हाम्ब्रे (Paras Mhambrey) घरेलू क्रिकेट में भी मुंबई की तरफ से खेलते थे। तभी तो इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 91 प्रथम श्रेणी मैचों में 24.36 की औसत से 284 विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने 83 लिस्ट-A मैचों में 111 विकेट लिए थे।

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने किया खराब प्रदर्शन :-

पिछले आईपीएल 2024 के सीजन में कप्तान हार्दिक पांड्या अच्छी फॉर्म में नहीं थे। इसके अलावा उनके सबसे अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी अपने खेल में निरंतरता नहीं दिखा पाए थे। वहीं पिछले सीजन में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच में कप्तानी को लेकर भी काफी विवाद रहा था। जिसके चलते हुए पूरी टीम का माहौल काफी खराब रहा था।

Paras Mhambrey
image source vis getty images

इन दोनों के बीच पैदा हुए विवाद का असर मैदान में भी देखने को मिला था। तभी तो आईपीएल 2024 के सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने केवल 4 मुकाबले ही जीते थे। जबकि मुंबई की टीम को उस सीजन में 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल 2024 के सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम केवल 8 अंकों के साथ अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version