Friday, March 13

IPL 2025, MI Vs PBKS: आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में रविवार 1 जून को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि इस मैदान की घरेलु टीम गुजरात टाइटंस पहले ही हार कर बाहर हो गई है। वहीं इस सीजन में इस मैदान को गुजरात टाइटंस के घरेलू मैचों के साथ क्वालीफायर-2 और फाइनल मुकाबले की भी मेजबानी मिली है। आइए इस मैच से पहले यहां की पिच रिपोर्ट और जरुरी बातों को जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है यहां की पिच :-

इस मैदान की पिच को लाल और काली दोनों तरह की मिटटी से बनाया गया है। वहीं लाल मिटटी की पिच पर ज्यादा उछाल मिलता है। जिसके चलते सभी बल्लेबाजों को शॉट्स खेलने में आसानी होती है। जबकि काली मिटटी की पिच पर उछाल तो सामान्य होता है, लेकिन यहां पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है।

Narendra Modi Stadium
Narendra Modi Stadium

इसके अलावा यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है। इसके अलावा आईपीएल में यहां पर कई हाई स्कोरिंग मैच भी हुए हैं। तभी तो आज के मैच में हमें एक बार फिर से एक हाई स्कोरिंग मैच भी देखने को मिल सकता है।

कैसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 1 जून को अहमदाबाद में अच्छी गर्मी होगी। जिसके चलते हुए आज दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं आज मैच की शुरुआत रात 7:30 बजे होगी। लेकिन आज यहां पर बारिश की 15 प्रतिशत संभावना है।

आईपीएल में नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के दौरान कुल 42 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 21 में और बाद में भी बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने भी 21 मैच ही जीते हैं।

Mumbai Indians Cricket Team, IPL 2025
Mumbai Indians Cricket Team, IPL 2025

वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है। इस मैदान पर टीम का उच्चतम स्कोर PBKS (243/5 बनाम GT, 2025) और न्यूनतम स्कोर GT (89, बनाम DC, 2024) के नाम दर्ज है। जबकि इस मैदान पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी शुभमन गिल (129 बनाम MI, 2023) ने खेली थी।

इस मैदान पर दोनों टीमों का ऐसा रहा है प्रदर्शन :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक कुल 6 ही मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 1 में जीत मिली है, जबकि 5 में उनको हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर मुंबई की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 178 रन रहा है।

punjab kings
punjab kings

वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम ने यहां पर कुल 6 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 2 में जीत और 3 में उनको हार मिली थी। इस बीच उनका एक मैच यहां पर टाई भी रहा है। इसके अलावा पंजाब की टीम का यहां पर सर्वोच्च स्कोर 243 रन रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version