Thursday, February 12

RCB IPL 2025 Schedule: इस बार आईपीएल 2025 के पहले ही मैच में KKR और RCB की भिड़ंत होने वाली है। इससे पहले आईपीएल 2025 के सीजन का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस समय आईपीएल का 18वां सीजन शुरू होने में अब एक सप्ते से भी कम समय बचा है। क्यूंकि आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है।

virat kohli
virat kohli

इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अभी तक इसका एक भी खिताब नहीं जीता है। लेकिन इसके बावजूद भी इस टीम की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इस समय RCB आईपीएल की सबसे पॉपुलर टीमों में से एक मानी जाती है। वहीं विराट कोहली इस टीम के सबसे बड़े स्टार हैं। वह इस टीम से पहले सीजन से ही जुड़े हुए हैं। तभी तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2025 में RCB की टीम किस-किस दिन मैदान पर उतरने वाली है।

आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी का पूरा शेडयूल :-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 22 मार्च ईडन गार्डन्स, कोलकाता

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 28 मार्च एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम गुजरात टाइटन्स (GT) 2 अप्रैल एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) 7 अप्रैल वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) 10 अप्रैल एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) 13 अप्रैल सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) 18 अप्रैल एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) 20 अप्रैल महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम, चंडीगढ़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) 24 अप्रैल एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) 27 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 3 मई को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 9 मई को बीआरएसएबीवी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 13 मई को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 17 मई को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

IPL 2025 के लिए RCB का फुल स्क्वॉड :-

विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, रसिकदार सलाम, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भांडगे, सुयांश शर्मा, जैकल बेथेल, सात्विक चिकारा, लूंगी नगीडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, स्वप्निल सिंह.

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version