Thursday, February 12

Special Olympics World Winter Games: भारत ने इस बार विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में अपना अभियान कुल 33 पदकों के साथ समाप्त किया है। इन खेलों में भारत ने इस बार आठ स्वर्ण पदक, 18 रजत पदक और सात कांस्य पदक हासिल किए हैं। इसके अलावा भारत ने इन खेलों के अंतिम दिन चार स्पर्धाओं में कुल 12 पदक जीते।

विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में भारत ने जीते 33 पदक :-

इसके चलते हुए भारत ने इटली के तूरिन में चल रहे विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में अपने अभियान को कुल 33 पदकों के साथ समाप्त किया है। इनमें भारत के लिए कुल आठ स्वर्ण, 18 रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं।

Special Olympics World Winter Games
Special Olympics World Winter Games

वहीं इस बार भारत ने स्नोशूइंग में पहले जीते गए छह पदक में अंतिम दिन चार और पदक जोड़े। इस बार वासु तिवारी, शालिनी चौहान और तान्या ने 25 मीटर स्नोशूइंग स्पर्धा में रजत पदक जीता। जबकि जहांगीर ने इसी वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपने नाम किया।

इसके अलावा अल्पाइन स्कीइंग वर्ग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार काफी शानदार प्रदर्शन किया। इसमें भारत के लिए राधा देवी और निर्मला देवी ने इंटरमीडिएट स्लालोम (क्रमशः एफ01 और एफ04) में रजत पदक जीते। जबकि अभिषेक कुमार ने भी अपने देश के लिए नोविस स्लालोम (एम02) में एक और रजत पदक जीता।

Special Olympics World Winter Games
Special Olympics World Winter Games

उनके अलावा भारत के लिए आकृति ने क्रॉस कंट्री स्कीइंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर क्लासिकल टेक्नीक (एफ02 वर्ग) में कांस्य पदक जीतकर अपने नाम किया। जबकि फ्लोरबॉल स्पर्धा में भारतीय महिला टीम ने भी अपने देश के लिए कांस्य पदक जीता है।

इसके अलावा इस बार विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में भारत ने स्नोशूइंग और अल्पाइन स्कीइंग में 10-10 पदक जीते हैं। जबकि स्नोबोर्डिंग में भारत को छह पदक मिले हैं। इसके अलावा शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग और फ्लोरबॉल ने भारत को क्रमशः चार, दो और एक पदक दिलाया है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version