Monday, August 18

IPL 2025 के रोमांच के बीच मैदान के बाहर भी एंटरटेनमेंट का तड़का देखने को मिल रहा है। इस बार सुर्खियों में हैं मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान। रोहित की हालिया शानदार पारियों के दौरान सोनल चौहान की स्टेडियम में मौजूदगी ने फैंस के बीच नया चर्चा का विषय छेड़ दिया है।

क्या सच में सोनल चौहान बन गईं रोहित शर्मा की लकी चार्म?

Rohit Sharma Needs Lucky Charm Sonal Chouhan
IPL 2025, Sonal Chauhan with Rohit Sharma/Getty Images

पिछले कुछ वक्त से रोहित शर्मा का बल्ला कुछ खास गरज नहीं रहा था। IPL 2025 की शुरुआत से ही हिटमैन की फॉर्म पर सवाल उठ रहे थे। लेकिन जैसे ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला आया, रोहित ने 45 गेंदों में नाबाद 76 रनों की धांसू पारी खेलकर सारे आलोचकों को चुप कर दिया। फिर SRH के खिलाफ भी वही फॉर्म जारी रही। और कमाल की बात ये रही कि दोनों मैचों में स्टैंड्स में मौजूद थीं सोनल चौहान! बस फिर क्या था, फैंस फटाफट सोनल को ‘लकी चार्म’ का टैग दे दिया और सोशल मीडिया पर मीम्स की बारिश शुरू हो गई।

सोनल चौहान का धांसू जवाब, फैंस के दिल जीत लिए, जब ये मीम्स और कमेंट्स सोनल तक पहुंचे, तो उन्होंने भी फुल मस्ती वाले अंदाज में जवाब दिया। सोनल ने कहा,

“मैंने काफी सारे कमेंट्स पढ़े। सबसे पहले तो धन्यवाद! लेकिन जैसा कि मैंने कहा, रोहित खुद ही इतने शानदार हैं कि उन्हें किसी लकी चार्म की जरूरत नहीं। लेकिन मैं खुश हूं कि मैं उनके सारे मैच देखने आ सकती हूं, क्योंकि मुझे उनका खेल देखना बहुत पसंद है।”

https://TWITTER.com/gemsofcrickets/status/1916445142699171951

मुंबई इंडियंस ने फिर पकड़ी जीत की पटरी

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर की थी, लेकिन बीच में कुछ हारों ने उन्हें झटका दिया था। अब बैक-टू-बैक जीत के साथ MI ने 10 पॉइंट्स झटक लिए हैं और प्लेऑफ की रेस में जबरदस्त एंट्री मार ली है। बाकी बचे 5 मुकाबलों में सिर्फ 3 जीत चाहिए 16 पॉइंट्स तक पहुँचने के लिए। यानी अब हर मैच MI के लिए करो या मरो जैसा होगा।

 

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version