IPL 2026: इस बार आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में बीते मंगलवार 16 दिसंबर को हुआ था। तभी तो इस बार सभी टीमों ने अपनी-अपनी योजना के अनुसार ही खिलाड़ियों पर दांव लगाए हैं। इसके अलावा आइए जानते हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी नीलामी के दौरान किन खिलाड़ियों को खरीदकर अपने साथ जोड़ा है। इसके अलावा SRH की टीम ने ट्रेड डील के जरिए पहले ही मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को दे दिया था। इसके बाद आइए अब इस मेगा ऑक्शन के बाद SRH की पूरी टीम और बेस्ट प्लेइंग इलेवन के बारे में भी जान लेते हैं।

आईपीएल 2026 में ऐसा रहा है SRH का ऑक्शन :-

Pat Cummins
Pat Cummins

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में इस बार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 25.50 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी थी। इसके चलते हुए इस टीम ने मिनी ऑक्शन में लियाम लिविंगस्टोन पर सबसे ज्यादा 13 करोड़ रुपये खर्च किए थे। लेकिन इस बार पहली बोली में किसी फ्रेंचाइजी ने लिविंगस्टोन पर बोली नहीं लगाई थी। इसके बाद वह दूसरी बोली में SRH टीम का हिस्सा बने हैं। इसके बाद इस टीम ने जैक एडवर्ड्स को भी 3 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा है। जबकि इसके अलावा इस टीम ने कई घरेलू खिलाड़ियों को कम दाम देकर अपने साथ जोड़ा है।

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के बाद ऐसा है SRH का पूरा दल :-

SRH टीम द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी : अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कॉर्स, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, स्मरण रविचंद्रन, ट्रैविस हेड, जीशान अंसारी।

SRH टीम ने मिनी ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी : सलिल अरोड़ा (1.50 करोड़), शिवांग कुमार (30 लाख), लियाम लिविंगस्टोन (13 करोड़), जैक एडवर्ड्स (3 करोड़), अमित कुमार (30 लाख), क्रेन्स फुलेट्रा (30 लाख), साकिब हुसैन (30 लाख), ओंकार तरमाले (30 लाख), प्रफुल्ल हिंगे (30 लाख), शिवम मावी (75 लाख)

आईपीएल 2026 के सीजन में ऐसी हो सकती है SRH की प्लेइंग इलेवन :-

Sunrisers Hyderabad
Sunrisers Hyderabad

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आगामी आईपीएल सीजन में भी ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी के साथ ही मैदान पर उतर सकती है। इसके बाद बर-3 पर ईशान किशन खेलते दिखाई दे सकते हैं। जबकि इस बार भी तेज गेंदबाजी की अगुवाई कप्तान पेट कमिंस ही करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा अबकी बार ट्रेविस हेड को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

SRH टीम की संभावित एकादश : ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, लिविंगस्टोन, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी और शिवम मावी।

IPL 2025 में कुछ खास नहीं रहा था SRH का प्रदर्शन :-

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने IPL 2025 सीजन की शुरुआत और अंत काफी धमाकेदार अंदाज में किया था। लेकिन तब इस टीम ने आईपीएल के बीच में अपनी लय को खो दिया था। आईपीएल 2025 के सीजन में सनराइजर्स की टीम ने खेले 14 मैचों में से 6 में ही जीत हासिल की थी। जबकि उस सीजन में उनको 7 में हार का सामना करना पड़ा था।

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

तब उस सीजन में उनका एक मैच बेनतीजा भी रहा था। इसके अलावा SRH की टीम ने राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाफ पहले ही मैच में IPL इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर (286/6) और आखिरी मैच में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर (278/3) भी बनाया था। लेकिन पिछले सीजन में यह टीम अंक तालिका में 13 अंक के साथ छठे स्थान पर रही थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version