Saturday, June 20

IPL 2025, KKR vs LSG: आईपीएल 2025 में आज 21वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के बीच खेला जाने वाला है। इस बार ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ की टीम ने अभी तक दो मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि केकेआर की टीम ने भी अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में अभी तक दो ही मैच जीते हैं। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य जरुरी आंकड़े भी जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच काली मिटटी से बनाई गई है। जिसके चलते हुए यह बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। लेकिन खेल के शुरुआत में यहां पर तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद मिलती है।

eden gardens stadium
image source via getty images

लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है तो उसके बाद स्पिनर्स हावी होने लगते हैं। वहीं अगर इस पिच पर एक बार बल्लेबाज की नजर जम गई तो फिर वह आसानी से यहां पर बड़े-बड़े शॉट्स लगा सकता है। इसके अलावा यहां की तेज आउटफील्ड भी बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन का रहा है।

कैसा रहेगा आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 8 अप्रैल को कोलकाता में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं आज यहां पर मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसके चलते हुए सभी खिलाड़ियों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

ईडन गार्डन में IPL से जुड़े कुछ खास आंकड़ें :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में अभी तक कुल 95 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इन मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 39 मैच में जीत मिली है। जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 56 मैचों में जीत दर्ज की है।

Kolkata Knight Riders team
Kolkata Knight Riders team

इस मैदान पर टीम का उच्चतम स्कोर (262/2, PBKS 2024) और न्यूनतम स्कोर (49, RCB 2017) के नाम दर्ज है। इसके अलावा यहां पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रजत पाटीदार (112* बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2022) ने खेली थी। जबकि यहां पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी सुनील नरेन (5/19, बनाम पंजाब किंग्स, 2012) ने की थी।

ईडन गार्डन स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में केकेआर की टीम ने अभी तक 90 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान खेलते हुए उनको 53 मैच में जीत मिली है, जबकि 37 मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच केकेआर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 261 रन का रहा है।

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders (IPL 2025)

जबकि इस मैदान पर लखनऊ की टीम ने अभी तक केवल 3 ही मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 1 में जीत मिली है। जबकि दो में उनको हार का समना करना पड़ा है। वहीं इसी मैदान परे लखनऊ की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 193 रन का रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version