Sunday, February 15

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में पांच खिलाड़ी 18 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदे गए।

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह में आयोजित किया जा रहा है। इस मेगा ऑक्शन में कुल 577 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, जिसमें 367 भारतीय और 210 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। पहले दिन के ऑक्शन में तीन खिलाड़ी 23 करोड़ से ज्यादा करोड़ रुपए की कीमत पर खरीदे गए और सबसे अच्छी बात यह रही कि, ये पांचों खिलाड़ी भारतीय हैं।

आगामी आईपीएल सीजन के लिए आयोजित हो रहे मेगा ऑक्शन में भारत के तीन खिलाड़ियों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मार्की प्लेयर्स के पहले सेट में भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने मिशेल स्टार्क (₹24.75 करोड़) के आईपीएल ऑक्शन इतिहास में सबसे महंगा बिकने का रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन कुछ ही देर बाद ऋषभ पंत ने उनका रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। यहाँ हम आपको आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये हैं आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

#5. युजवेंद्र चहल – 18.0 करोड़ रुपए

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारत के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2025 में 18.0 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत पर पंजाब किंग्स द्वारा खरीदे गए। इसी के साथ वह आईपीएल ऑक्शन इतिहास में सबसे महंगा बिकने वाले स्पिनर बन गए। चहल इस ऑक्शन से पहले 6.50 करोड़ की अधिकतम कीमत पर खरीदे गए थे। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें इस कीमत पर खरीदा था।

#4. अर्शदीप सिंह – 18.0 करोड़ रुपए

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स द्वारा 18.0 करोड़ की कीमत पर खरीदे गए। इसी के साथ वह आईपीएल ऑक्शन इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए।

PBKS ने उनके लिए 15.75 करोड़ रुपए पर RTM कार्ड का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उन पर 18 करोड़ की बोली लगाई, जिस पर PBKS ने सहमति जताई और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

#3. वेंकटेश अय्यर – 23.75 करोड़ रुपए

भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कीमत पर बिके। उन्हें खरीदने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बिडिंग वॉर छिड़ गया था। RCB ने उन पर 23.50 करोड़ की अधिकतम बोली लगाई थी, लेकिन अंततः KKR को सफलता मिली और उन्होंने अपने चैंपियन खिलाड़ी को खरीद लिया। इसी के साथ, वह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले ऑलराउंडर बन गए हैं।

#2. श्रेयस अय्यर – 26.75 करोड़

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आईपीएल ऑक्शन इतिहास में दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं। उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपए की चौंकाने वाली कीमत पर खरीदा है। पिछले सीजन कोलकाता को चैंपियन बनाने वाले कप्तान अय्यर ने इस ऑक्शन में मिशेल स्टार्क के सबसे महंगे बिकने का रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन बाद में उनका भी रिकॉर्ड टूट गया।

#1. ऋषभ पंत – 27.0 करोड़

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 27.0 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत पर बिके। इसी के साथ वह आईपीएल ऑक्शन इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए। इस ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स के 20.50 करोड़ की कीमत पर RTM कार्ड का इस्तेमाल किया, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने उसके बाद 27 करोड़ रुपए की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर दिया।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version