IPL 2025 मेगा ऑक्शन में दो खिलाड़ियों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

IPL 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह में आयोजित किया जा रहा है। इस मेगा ऑक्शन में कुल 577 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, जिसमें 367 भारतीय और 210 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। पहले दिन के ऑक्शन में पांच खिलाड़ी 18 या उससे ज्यादा करोड़ रुपए की कीमत पर खरीदे गए और सबसे अच्छी बात यह रही कि, ये पांचों खिलाड़ी भारतीय हैं।

आगामी आईपीएल सीजन के लिए आयोजित हो रहे मेगा ऑक्शन में भारत के दो खिलाड़ियों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मार्की प्लेयर्स के पहले सेट में अय्यर ने मिशेल स्टार्क के आईपीएल ऑक्शन इतिहास में सबसे महंगा बिकने का रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन कुछ ही देर बाद ऋषभ पंत ने उनका रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। यहाँ हम आपको आईपीएल ऑक्शन इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये हैं आईपीएल ऑक्शन इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

#5. पैट कमिंस (Pat Cummins) – 20 करोड़ रुपए

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से 20 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदे गए थे। पिछले सीजन वनडे वर्ल्ड कप 2023 के ठीक बाद हुए मिनी ऑक्शन में चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को 20 करोड़ की कीमत पर खरीदा गया था और आईपीएल ऑक्शन इतिहास में वह सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए थे। हालांकि, उसी ऑक्शन में स्टार्क ने 24.75 करोड़ की कीमत पर बिककर उन्हें इस मामले में पीछे छोड़ दिया था।

#4. वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) – 23.75 करोड़ रुपए

भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कीमत पर बिके। उन्हें खरीदने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बिडिंग वॉर छिड़ गया था। RCB ने उन पर 23.50 करोड़ की अधिकतम बोली लगाई थी, लेकिन अंततः KKR को सफलता मिली और उन्होंने अपने चैंपियन खिलाड़ी को खरीद लिया।

#3. मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) – 24.75 करोड़ रुपए

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा 24.75 करोड़ की कीमत पर खरीदे गए थे। उस समय वह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने थे। हालांकि, आईपीएल 2025 में तीन खिलाड़ियों ने उन्हें इस मामले में पीछे छोड़ दिया।

#2. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) – 26.75 करोड़

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आईपीएल ऑक्शन इतिहास में दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं। उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपए की चौंकाने वाली कीमत पर खरीदा है। पिछले सीजन कोलकाता को चैंपियन बनाने वाले कप्तान अय्यर ने इस ऑक्शन में मिशेल स्टार्क के सबसे महंगे बिकने का रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन बाद में उनका भी रिकॉर्ड टूट गया।

#1. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) – 27.0 करोड़

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 27.0 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत पर बिके। इसी के साथ वह आईपीएल ऑक्शन इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए। इस ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स के 20.50 करोड़ की कीमत पर RTM कार्ड का इस्तेमाल किया, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने उसके बाद 27 करोड़ रुपए की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर दिया।

इसी के साथ, उन्होंने श्रेयस अय्यर (26.75 करोड़ रुपए) के आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बता दें कि, पंत आईपीएल में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स के अलावा किसी दूसरे टीम की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version