Saturday, June 20

आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 55 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी 9वीं जीत हासिल की। मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB के सामने 256 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था। रन चेज के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। वहीं मुकाबला खत्म होने के बाद कोहली ने हेड से हाथ नहीं मिलाया, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

क्या है कोहली और हेड के बीच विवाद का पूरा मामला?

RCB की बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की एक टिप्पणी पर कोहली ने जवाब देते हुए कहा, “ठीक है, यहां आओ और कुछ गेंदें डालो।”

हालांकि, कोहली 11 गेंदों में 15 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद हेड ने भी तंज कसते हुए कहा, “दोस्त, तुम तो मेरे गेंदबाजी करने से पहले ही आउट हो गए।” इस जवाब के बाद माहौल और गर्म हो गया और कोहली का गुस्सा साफ नजर आया।

कोहली ने हैंडशेक से किया मना

मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब विराट कोहली ने ट्रेविस हेड की ओर बढ़ाए गए हाथ को नजरअंदाज कर दिया। कोहली के इस रवैये ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफ़ान पठान का मानना है कि मैदान पर आक्रामकता दिखाना खेल का हिस्सा है, लेकिन मैच के बाद हाथ मिलाने से इनकार करना सही नहीं कहा जा सकता।

पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टॉप पर

इस हार के बाद भी RCB अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है और उसका क्वालीफायर-1 मुकाबला दूसरे स्थान पर मौजूद गुजरात टाइटंस (GT) से तय हो गया है। दूसरी ओर, SRH अब एलिमिनेटर मैच में अपने प्रतिद्वंद्वी का इंतजार कर रही है। वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच प्लेऑफ की आखिरी जगह के लिए कड़ी टक्कर जारी है।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version