Sunday, February 15

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में शानदार शतक लगा दिया है। दूसरी तरफ भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच रांची में पहला वनडे मैच खेला जा रहा था। इस मैच में ईशान किशन ने झारखंड की तरफ से खेलते हुए शानदार शतक लगाया है। तभी तो उनके इस शानदार शतक के चलते हुए झारखंड ने त्रिपुरा को 8 विकेट से हरा दिया है।

ईशान किशन ने लगाया शानदार शतक :-

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने झारखंड की तरफ से खेलते हुए त्रिपुरा की टीम के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए विस्फोटक अंदाज में 226 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इस मैच में उन्होंने काफी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केवल 50 गेंदों पर 113 रनों की शानदार पारी खेली है।

Ishan Kishan
Ishan Kishan

वहीं उनकी इस पारी के दौरान हमें 10 चौके और 8 छक्के भी देखने को मिले है। इस मैच में उनके अलावा विराट सिंह ने भी अपनी टीम के लिए 40 गेंदों पर 53 रनों का योगदान दिया। इस मैच में इन दोनों खिलाड़ियों की पारियों के दम पर झारखंड की टीम ने त्रिपुरा टीम को 8 विकेट से हरा दिया है।

भारतीय टीम में वापसी की तैयारी कर रहे हैं ईशान किशन :-

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में जगह नहीं मिली थी। इसके अलावा ईशान किशन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि 3 वनडे मैचों के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।

Ishan Kishan
Ishan Kishan

वहीं अभी तक इसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान नहीं हुआ है।तभी तो अब ऐसे में ईशान किशन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी भारतीय सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच सकते हैं। इसके अलावा वह काफी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

Ishan Kishan
image source vis getty images

क्यूंकि उन्होंने भारतीय टीम के लिए आखिरी बार साल 2023 में कोई मैच खेला था। वहीं वह पिछले काफी समय से घरेलू टूर्नामेंट खेल रहे हैं और टीम में वापसी की तैयारी में लगे हुए हैं। इस बीच अब देखने वाली बात होगी कि भारतीय टीम में अब उनकी वापसी कब होती है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version