Wednesday, June 10

टीम इंडिया के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज़ में वापसी करेंगे। उन्हें टेस्ट सीरीज़ के बाद वनडे सीरीज़ में आराम दिया गया था। क्योंकि वर्ल्ड कप को अभी काफ़ी वक़्त है लेकिन टी20 वर्ल्ड कप अगले साल ही है इसलिए वो सारे मुकाबले खेल रहे हैं।

32 वर्षीय गेंदबाज़ अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में एक और ख़ास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं और वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज़ बन जाएंगे।

टी20 में 100 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज़ बनेंगे बुमराह

Jasprit Bumrah Will Create A Unique Record Against South Africa
Jasprit Bumrah Will Create A Unique Record Against South Africa

जसप्रीत बुमराह के नाम टी20 क्रिकेट में 99 विकेट दर्ज हैं और अगर वो पहले मुकाबले में एक विकेट ले लेते हैं तो उनके नाम 100 विकेट हो जाएंगे। छोटे फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले वो दूसरे भारतीय गेंदबाज़ जाएंगे। उनसे पहले टी20 में भारत की तरफ से 100 विकेट लेने का कीर्तिमान बाएं हाथ के गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह के नाम पर है।

तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ बनेंगे बुमराह

जसप्रीत बुमराह इकलौते ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लिए हों। अब तक कोई और खिलाड़ी नहीं है जिसने हर फॉर्मेट में 100 विकेट झटके हों। उनके नाम टेस्ट में 52 मैचों में 19.79 की औसत से 234 विकेट, वनडे में 89 मुकाबलों में 23.55 की एवरेज से 149 और 80 टी20 में 99 विकेट लिए हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ठीक है बुमराह का रिकॉर्ड

बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 29.66 की औसत और 7.41 की इकॉनमी से 3 विकेट लिए हैं। अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने आखिरी बार छोटे फॉर्मेट में मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेला था जहाँ उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी के बलबूते पर ख़िताब जिताने में मदद की थी। उन्होंने हारे हुए भारत की झोली में डाला था।

भारत की टी20 टीम

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

दक्षिण अफ्रीका टी20 स्क्वाड

डेविड मिलर, रेजा हेंड्रिक्स, एडन मार्क्रम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, मार्को यानसेन, डोनोवन फेरीरा (विकेट कीपर), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेट कीपर), एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, लुथो सिपामला, ओटनील बार्टमैन

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version