Wednesday, March 11

वेस्टइंडीज की टीम इस समय न्यूज़ीलैंड का दौरा कर रही है। दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट की सीरीज़ खेली जा रही हैं। कीवी टीम ने व्हाइट बॉल में बाज़ी मार ली है लेकिन पहले टेस्ट में विंडीज़ टीम ने कड़ी फाइटबैक दिया था। वो एक समय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल चेस करने वाली थी। लेकिन बल्लेबाज़ों की कमी और ग्रीवेंस को क्रैम्प्स आने के चलते मैच ड्रॉ हो गया।

दूसरे मैच से पहले कीवी टीम को कई बड़े झटके लग गए हैं। कई खिलाड़ी चोट के चलते बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर्स को ऐड कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि कीवी टीम के कौन से खिलाड़ी चोटिल हैं और उनकी जगह किसे मौक़ा मिला है।

चोटिल ब्लंडेल दूसरे टेस्ट से हुए बाहर

NZ vs WI Test: Tom Blundell Ruled Out Of Wellington Test
NZ vs WI Test: Tom Blundell Ruled Out Of Wellington Test

न्यूज़ीलैंड के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज़ टॉम ब्लंडेल हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। पहले मैच में ही वो बल्लेबाज़ी के दौरान चोटिल हो गए थे लेकिन उसके बाद भी उन्होंने लगभग 150 से ज़्यादा ओवर कीपिंग की और उसमें चांस भी मिस नहीं किए थे। ब्लंडेल की जगह पर युवा विकेटकीपर मिचेल हे को स्क्वाड में जगह दी गई है।

मिचेल हे पिछले कुछ समय में न्यूज़ीलैंड के सेलेक्टर्स के रडार में हैं। जिसके चलते उन्हें व्हाइट बॉल में मौका दिया गया था और अब उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी जगह दी गई है। हे पहले ही न्यूज़ीलैंड के लिए व्हाइट बॉल में न सिर्फ डेब्यू कर चुके हैं बल्कि वनडे में 7 और टी20 में 12 मुकाबले खेल चुके हैं।

क्रिस्टन क्लार्क को मिला मेडन कॉल-अप

न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ मैट हेनरी, नैथन स्मिथ और मिचेल सैंटनर चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ये तीनों भी पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके चलते इन खिलाड़ियों ने गेंदबाज़ी नहीं की थी और वेस्टइंडीज की टीम ने उसका भरपूर फ़ायदा उठाते हुए मैच ड्रॉ कराया था। युवा तेज़ गेंदबाज़ क्रिस्टन क्लार्क को भी टीम में शामिल किया गया है।

दूसरे टेस्ट के लिए न्यूज़ीलैंड टीम

टॉम लैथम (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टन क्लार्क, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मिचेल हे, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, माइकल रे, ब्लेयर टिकनर, केन विलियमसन, विल यंग

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version