Monday, February 2

Google News Sports Digest Hindi

Kamran Ghulam: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। इस तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाड़ी कामरान गुलाम ने शानदार शतकीय पारी (103) खेली है। इसके अलावा यह शतक उनके (Kamran Ghulam) वनडे करियर का पहला शतक भी है।

Kamran Ghulam
image source via getty images

इस मुकाबले में खेलते हुए उन्होंने 96 गेंदों में अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया। इसके अलावा दूसरे वनडे में कामरान गुलाम (Kamran Ghulam) की बल्लेबाजी ही नहीं आई थी। जबकि पहले वनडे मैच में कामरान गुलाम केवल 17 रन बनाकर आउट हो गए थे।

ऐसी थी Kamran Ghulam की पारी :-

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में कामरान गुलाम (Kamran Ghulam) ने 99 गेंद खेलते हुए कुल 103 रन बनाए। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के भी निकले। इसके अलावा इस मुकाबले में उनका स्ट्राइक रेट 104.04 का रहा है। वहीं इसके अलावा कामरान गुलाम (Kamran Ghulam) ने अब्दुल्ला शफीक के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 71 गेंदों में 54 रन की साझेदारी भी की।

Kamran Ghulam
image source via getty images

इसके बाद फिर उन्होंने (Kamran Ghulam) कप्तान मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर 92 गेंदों में 89 रन की साझेदारी निभाई। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम का पहला विकेट 58 रन पर गिर गया था। तब नंबर-3 पर कामरान गुलाम बल्लेबाजी करने के लिए आए।

कामरान का वनडे करियर :-

कामरान गुलाम (Kamran Ghulam) ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2023 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। तब इस मुकाबले में इस पाकिस्तानी खिलाड़ी की बल्लेबाजी नहीं आई थी। इसके अलावा उन्होंने अभी तक 7 वनडे मैच खेलते हुए 41.66 की औसत से 125 रन बनाए है।

Kamran Ghulam
image source via getty images

वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक भी आया है। इसके अलावा कामरान घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे है। तभी तो अब उनको पाकिस्तान की टीम में खेलने का मौका मिला है।

घरेलू क्रिकेट में कामरान के आंकड़े :-

इस समय जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में बाबर आजम जैसे स्टार पाकिस्तानी खिलाड़ी को टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है। तभी तो अब कामरान को इस टीम में नंबर-3 पर खेलने का मौका मिल रहा है।

Kamran Ghulam
image source via getty images

इसके अलावा अगर कामरान (Kamran Ghulam) के लिस्ट-A क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 99 मैच की 93 पारियों में 41.55 की औसत से 3,366 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 8 शतक और 20 अर्धशतक भी आए है। इसके अलावा इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 123 रन रहा है।

पाकिस्तान के अन्य बल्लेबाजों की पारी :-

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इस तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 303 रन बनाए। वहीं इस मुकाबले में कामरान गुलाम (Kamran Ghulam) के अलावा बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस मुकाबले में उन्होंने 68 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए।

Kamran Ghulam
image source via getty images

अपनी इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का आया। वहीं इसके अलावा इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जिम्बाब्वे टीम के लिए गेंदबाज सिकंदर राजा और रिचर्ड नगारवा ने 2-2 विकेट लिए।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version