Monday, March 23

Google News Sports Digest Hindi

Marco Jansen: इस समय श्रीलंका क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। वहीं इस पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम सिर्फ 42 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके अलावा अब यह श्रीलंका क्रिकेट टीम का टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे छोटा स्कोर भी हो गया है। क्यूंकि इससे पहले श्रीलंका की टीम साल 1994 में केवल 71 रन पर ऑलआउट हुई थी। वहीं इसके अलावा यह पहला मौका है जब श्रीलंका की टीम 50 से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई है।

ऐसी रही श्रीलंका टीम की पारी :-

इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए थे। वहीं इन रनों के जवाब में श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। श्रीलंका के लिए पहली पारी में केवल कामिंदु मेंडिस ने सबसे ज्यादा 13 रन बनाए। इसके अलावा इस मुकाबले में अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन  (Marco Jansen) ने 6.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर 7 विकेट लिए।

Marco Jansen
image source via getty images

उनके अलावा इस मुकबले में गेराल्ड कोएट्जी ने 2 विकेट और कगिसो रबाडा ने 1 विकेट लिया। इसके अलावा मार्को जानसेन (Marco Jansen) ने अपने टेस्ट करियर की बेस्ट गेंदबाजी इस मुकाबले में की। वहीं इसके अलावा उन्होंने (Marco Jansen) अपने टेस्ट करियर का दूसरा 5 विकेट हॉल इस मुकाबले में लिया।

सबसे कम ओवर खेलने वाली टीम बनी श्रीलंका :-

Marco Jansen
image source via getty images

इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम केवल 13.5 ओवर में ऑलआउट हो गई। तभी तो अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम ओवर खेलकर ऑलआउट होने वाली श्रीलंका दूसरी टीम भी बन गई है। वहीं इस मामले में पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम ही है। क्यूंकि वह साल 1924 में केवल 12.3 ओवर में ही ऑलआउट हो गई थी।

Marco Jansen ने हासिल की खास उपलब्धि :-

इस मुकाबले से पहले मार्को जानसेन (Marco Jansen) का गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/35 का था। इसके अलावा अब वह (Marco Jansen) दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका टेस्ट मैचों में खेलते हुए केशव महाराज (9/129, कोलंबो 2018) के बाद दूसरे सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।

Marco Jansen
image source via getty images

इसके अलावा अपनी घरेलु धरती पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज (Marco Jansen) द्वारा किया गया यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी है। वहीं इसके अलावा मार्को जानसेन (Marco Jansen) ने अभी तक 14 टेस्ट मैच खेलते हुए 20.17 की औसत के साथ 56 विकेट लिए हैं।

अफ्रीका के डरबन में सबसे छोटा स्कोर :-

Marco Jansen
image source via getty images

श्रीलंका टीम का डरबन के किंग्समीड में यह सबसे छोटा टीम स्कोर है। वहीं इससे पहले यहां पर सबसे कम स्कोर बांग्लादेश के नाम था। तब बांग्लादेश की टीम मार्च 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केवल 53 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके अलावा भारतीय टीम साल 1996 में यहां पर खेलते हुए केवल 66 रनों पर ऑल आउट हो गई थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version