Sunday, February 15

Kane Williamson: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। 28 निर्दोष लोगों की जान गई और देशभर में गुस्से का माहौल बन गया। ऐसे वक्त में जब भारत पाकिस्तान से जवाब की मांग कर रहा है, न्यूजीलैंड के सीनियर क्रिकेटर केन विलियमसन पाकिस्तान में PSL 2025 खेलने पहुंच गए।

वो वही विलियमसन हैं जो IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे, लेकिन उसके बाद कमेंट्री पैनल में नजर आए। भारत में IPL से कमाई करने के बाद अब वो पाकिस्तान की लीग PSL में खेलने पहुंचे हैं। उन्होंने कराची किंग्स के साथ करार किया है और 25 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ पहला मैच खेल सकते हैं।

PSL में मिल रही है मोटी रकम

Kane Williamson, PSL 2025
Kane Williamson, PSL 2025/Getty Images

कराची किंग्स ने उन्हें सप्लीमेंट्री प्लेयर के तौर पर चुना है और रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें करीब 42.70 लाख रुपये (50 हजार डॉलर) दिए जा रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि IPL की कमेंट्री छोड़ने के बाद ही वो PSL के बचे हुए सीजन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

भारत में गुस्सा और विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान में

जब पूरा देश एक आतंकी हमले से उबरने की कोशिश कर रहा है, तब एक बड़ा विदेशी नाम पाकिस्तान जाकर पैसा कमा रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोग काफी नाराज़ हैं। सवाल उठ रहे हैं, क्या खेल के नाम पर पैसे के पीछे सब कुछ भूल जाना सही है?

IPL का चमकता सितारा बना PSL का खिलाड़ी

Kane Williamson: An unsold IPL player reached Pakistan to play PSL just after the Pahalgam attack
Kane Williamson/Getty Images

विलियमसन IPL में एक बड़ा नाम रहे हैं। 2018 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल तक पहुंचाया था। लेकिन इस बार कोई टीम उन्हें नहीं खरीद पाई। शायद यही वजह है कि अब वो पाकिस्तान की लीग का रुख कर चुके हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version