Saturday, March 21

ODI cricket: वनडे क्रिकेट को हम सभी सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहते हैं। इसके अलावा अब इस फॉर्मेट में भी तेज रन गति से बल्लेबाजी करने का चलन बढ़ गया है। क्यूंकि अब इस फॉर्मेट में बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। वहीं अब परिणामस्वरूप पिछले कुछ सालों में 50 ओवर प्रारूप के क्रिकेट में टीमें कई मौकों पर विशाल स्कोर भी खड़ा कर रही हैं। इसके चलते हुए ही अब इस फॉर्मेट में 300 रन से अधिक का स्कोर भी सुरक्षित नहीं समझा जाता है। इस बीच आइए उन बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं जिन्होंने 100+ की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 50+ रन के स्कोर बनाए हैं।

1. सचिन तेंदुलकर : 56 बार :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने 56 पारियों में 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ 50+ रन के स्कोर बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे वनडे क्रिकेट करियर में 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए थे। वहीं इस पूर्व महान बल्लेबाज ने अपने वनडे करियर में कुल 463 मैच खेले थे।

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 44.83 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 18,426 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनका वनडे में सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 200 रन (गेंद- 147) का रहा था। इसके अलावा यह सर्वोच्च स्कोर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 136.05 की स्ट्राइक रेट से बनाया था।

2. विराट कोहली : 55 बार :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि अभी हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ संपन्न हुई वनडे सीरीज में विराट कोहली ने क्रमशः 93, 23 और 124 रन बनाए थे।

virat kohli
virat kohli

इसके अलावा उन्होंने 55 पारियों में खेलते हुए 100+ की स्ट्राइक-रेट से 50 से अधिक रन के स्कोर बनाए हैं। जबकि इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपने पूरे वनडे क्रिकेट करियर में 58.71 की काफी शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 14,797 रन बनाए हैं। इस दौरान हमें उनके बल्ले से 54 शतक भी देखने को मिले हैं। वहीं इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 183 रन का रहा है।

3. एबी डिविलियर्स : 54 बार :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने 54 पारियों में खेलते हुए 100+ की स्ट्राइक रेट से 50+ रन के स्कोर बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने वनडे करियर में 228 मैचों में खेलते हुए 53.24 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 9,577 रन बनाए थे।

AB de Villiers
AB de Villiers

जबकि इस दौरान हमें उनके बल्ले से 25 शतक और 53 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इसके अलावा उन्होंने विश्व कप 2015 में वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 66 गेंदों में 162 रन बनाए थे। उस मैच में उन्होंने 150 रन पूरे करने के लिए केवल 64 ही गेंद खेली थी।

4. एडम गिलक्रिस्ट : 49 बार :-

इस सूची में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का नाम आता है। क्यूंकि वह भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। वहीं उन्होंने भी 49 पारियों में 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ खेलते हुए 50+ रन के स्कोर बनाए थे।

Adam Gilchrist
Adam Gilchrist

इसके अलावा अपने पूरे वनडे करियर में उन्होंने 35.89 की बल्लेबाजी औसत और 96.94 की स्ट्राइक रेट के साथ 9,619 रन बनाए थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने लगातार 3 बार साल 1999, 2003 और 2007 में ICC विश्व कप जीते थे। वहीं तब गिलक्रिस्ट तीनों बार विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version