Latest ICC Rankings as of 13 August 2024: Virat Kohli slipped below Rohit Sharma in ODI rankings for the first time, Kuldeep Yadav also made a big jump
बुधवार को जारी हुए लेटस्ट आईसीसी रैंकिंग (Latest ICC Rankings) में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने वनडे रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है, जबकि अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) नीचे खिसक गए हैं।
बता दें कि, विराट कोहली ने श्रीलंका दौरे पर काफी खराब प्रदर्शन किया था और वह किसी भी मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके थे, जिसके चलते वह एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे से चौथे स्थान पर आ गए हैं। इस रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम अब भी पहले स्थान पर काबिज हैं।
रोहित शर्मा और कुलदीप यादव को आईसीसी वनडे रैंकिंग में हुआ जबरदस्त फायदा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में काफी शानदार पारी खेली थी और वह उस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसी के चलते उन्हें आईसीसी वनडे रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है और अब वह चौथे से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इस रैंकिंग में उनसे ठीक उपर यानी दूसरे स्थान पर भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम है।
आईसीसी वनडे बॉलिंग रैंकिंग में कुलदीप यादव ने भी बड़ी छलांग लगाई है। यादव ने श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी, जिसके चलते वह 5 स्थान उपर उठकर नौंवें से चौथे स्थान पर आ गए हैं। इस रैंकिंग में उनसे ठीक नीचे मोहम्मद सिराज का भी नाम है, जबकि पहले स्थान पर केशव महाराज, दूसरे स्थान पर जोश हैजलवुड और तीसरे स्थान पर एडम जम्पा का नाम है।
आईसीसी रैंकिंग में पहली बार रोहित शर्मा से नीचे खिसके विराट कोहली
भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली पहली बार आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से नीचे खिसके हैं। जब से विराट कोहली क्रिकेट खेल रहे हैं और इस रैंकिंग में रोहित से ऊपर आए हैं, उसके बाद से वह कभी भी उनसे नीचे नहीं रहे हैं। बता दें कि, विराट कोहली की सर्वश्रेष्ठ वनडे रैंकिंग 1 रही है, जबकि रोहित अब तक अधिकतम नंबर 2 पर ही पहुँच सके हैं।
लेटेस्ट आईसीसी रैंकिंग (13 अगस्त 2024 के अनुसार)
आईसीसी टीम रैंकिंग:

आईसीसी बैटिंग रैंकिंग:

आईसीसी बॉलिंग रैंकिंग:

आईसीसी आलराउंडर रैंकिंग:








