Thursday, March 5

जब भी कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) का जिक्र होता है, तो हमारे मन में वेस्टइंडीज़ टीम के अनोखे तरीके से सेलिब्रेशन का अंदाज और तेज़तर्रार क्रिकेट का नज़ारा सामने आता है। यह लीग सिर्फ़ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि जुनून और मनोरंजन का एक बेहतरीन समागम है।

CPL में खिलाड़ियों का रिकॉर्ड सबसे अहम पहलू माना जाता है। प्रत्येक सीजन में दर्शक इंतजार करते हैं कि कौन-सा बल्लेबाज़ गेंद को सबसे लंबा छक्का लगाकर दर्शक दीर्घा में भेजेगा। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने CPL के मंच पर सबसे तेज़ अर्धशतक लगाया है।

CPL में सबसे तेज शतक जड़ने वाले प्लेयर्स के नाम

1. आंद्रे रसेल

andre russell
andre russell

इस लिस्ट में सबसे ऊपर वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज आंद्रे रसेल का नाम है। इस मैच में बैटिंग के दौरान रसेल ने 14 गेंदों में 357.14 के स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 3 चौके शामिल थे।

2. जेपी डुमिनी

इस लिस्ट में दूसरे पर साऊथ अफ्रीका के बल्लेबाज डुमिनी का नाम दूसरे नंबर पर शुमार है। उन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक बनाया। इस मैच में उन्होंने 325.00 के स्ट्राइक रेट से 65 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 4 चौके शामिल थे।

3. इविन लुईस

Evin Lewis
Evin Lewis

वेस्टइंडीज़ के विस्फोटक बल्लेबाज माने जाने वाले इविन लुईस ने CPL में 17 गेंदों में 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड कायम किया। इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 3 चौके लगाए।

4. डेविड मिलर

David Miller
David Miller

इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर का नाम भी शामिल है, जिन्होंने CPL में 17 गेंदों में अर्धशतक बनाया। 2024 में उन्होंने बारबाडोस रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए यह कारनामा किया। इस मैच में डेविड ने 5 छक्के और 3 चौके लगाए।

5. सोहेल तनवीर

Sohail Tanveer
Sohail Tanveer

सेंट लूसिया ज़ौक्स की तरफ से तनवीर ने CPL टी20 में 18 गेंदों में अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया, जिसमें 6 छक्के शामिल थे।

6. कीरोन पोलार्ड

कैरेबियन प्रीमियर लीग में सबसे तेज अर्धशतक वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

पोलार्ड ने CPL में सेंट लूसिया स्टार्स की तरफ से खेलते हुए 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया। इस मैच में उन्होंने 65 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 1 चौका शामिल था।

7. आंद्रे फ्लेचर

फ्लेचर ने CPL टी20 में 18 गेंदों में अर्धशतक बनाया। इस पारी में उन्होंने 33 गेंदों पर 81 रन बनाए, जिसमें 9 छक्के और 4 चौके शामिल थे।

8. काइल मेयर्स

 kyle mayers
Kyle Mayers

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की तरफ से खेलते हुए मेयर्स ने 18 गेंदों में अर्धशतक बनाया। इस मैच में उन्होंने 30 गेंदों में 60 रन बनाए।

9. रहकीम कॉर्नवाल

CPL टी20 में कॉर्नवाल ने 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इसके साथ 19 गेंदों में 50 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में लुईस और कीरोन पोलार्ड का नाम भी शामिल है।

10. क्रिस गेल

chris gayle
chris gayle

जमैका तल्लावाह्स की तरफ से खेलते हुए क्रिस गेल ने 36 गेंदों में 90 रन बनाए, जिसमें 9 छक्के और 7 चौके शामिल थे। इस मैच में क्रिस ने 20 गेंदों में अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

11. ल्यूक रोंची

CPL टी20 में ल्यूक रोंची के नाम 20 गेंदों में अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड है। यह कारनामा उन्होंने गुयाना अमेज़न वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए 2017 में किया था।

12. शक्केरे पैरिस

त्रिनबेगो नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए वेस्टइंडीज़ टीम के खिलाड़ी पैरिस ने 20 गेंदों में अर्धशतक बनाया। इसके अलावा, किरोन पोलार्ड ने भी 20 गेंदों में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

13. रोवमैन पॉवेल

पॉवेल ने 21 गेंदों में अर्धशतक लगाया। इस पारी में उन्होंने 67 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

14. निकोलस पूरन

nicholas pooran
nicholas pooran

निकोलस पूरन ने त्रिनबैगो नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए 43 गेंदों में 97 रन जोड़े, जिसमें 9 छक्के और 7 चौके शामिल थे। इस पारी में उनके नाम 21 गेंदों में अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

15. टिम सैफर्ट

सेंट लूसिया किंग्स की ओर से खेलते हुए टिम सैफर्ट ने 21 गेंदों में अर्धशतक बनाया। इसी पारी में उन्होंने 27 गेंदों में स्ट्राइक रेट 237.03 के साथ 67 रन बनाए।

16. कॉलिन मुनरो

Highest Individual Scores in Caribbean Premier League
Caribbean Premier League

त्रिनबैगो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए मुनरो ने 57 गेंदों में 120 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 14 चौके शामिल थे। उन्होंने इस मैच में 21 गेंदों में अर्धशतक भी बनाया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version