Friday, March 13

महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेज़बानी भारत और श्रीलंका में की जाएगी। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी। इस बार महिला विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। महिला वर्ल्ड कप में जहां कई बार बड़े स्कोर बने हैं, वहीं कुछ टीमें बेहद कम स्कोर पर सिमट गई हैं। ये आंकड़े क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार और चौंकाने वाले रिकॉर्ड में शामिल हैं।

महिला वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने 5 टीमों के बारे में जानते हैं

1. पाकिस्तान महिला टीम- 27 रन

महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड पाकिस्तान टीम के नाम है। साल 1997 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए पाकिस्तानी टीम केवल 27 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह स्कोर आज भी महिला विश्व कप का सबसे कम स्कोर है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मात्र 6.1 ओवर में जीत हासिल कर ली थी।

2. नीदरलैंड महिला टीम- 29 रन

29 नवंबर 1988 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए नीदरलैंड की टीम 29 रन पर ही सिमट गई थी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 255 रनों से जीत दर्ज की थी।

3. भारत महिला टीम- 37 रन

14 जनवरी 1982 को ऑकलैंड के मैदान पर भारत की टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सिर्फ 35 ओवर में 37 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में न्यूज़ीलैंड महिला टीम ने 43 रनों से जीत हासिल की थी।

4. नीदरलैंड महिला टीम- 50 रन

25 जुलाई 1993 को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलते हुए नीदरलैंड की पूरी टीम 54.2 ओवर में सिर्फ 50 रन पर सिमट गई थी। न्यूज़ीलैंड ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीता था।

5. डेनमार्क महिला टीम- 47 रन

20 जुलाई 1993 को इंग्लैंड के खिलाफ 286 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डेनमार्क की टीम मात्र 47 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 239 रनों से जीत दर्ज की थी।

टीम कुल स्कोर (ओवर) विपक्ष कार्यक्रम का स्थान वर्ष
पाकिस्तान 27 (13.4) ऑस्ट्रेलिया महिला हैदराबाद (दक्कन) 1997
नीदरलैंड 29 (25.1) ऑस्ट्रेलिया महिला पर्थ 1988
भारत 37 (35) न्यूज़ीलैंड महिलाएं ऑकलैंड 1982
नीदरलैंड 40 (54.2) न्यूज़ीलैंड महिलाएं लिंडफील्ड 1993
डेनमार्क 47 (33.5) इंग्लैंड महिला बैनस्टीड 1993

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version