Friday, March 13

महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेज़बानी भारत और श्रीलंका में की जाएगी। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें शामिल होंगी। इस बार महिला विश्व कप 2025 का आगाज़ 30 सितंबर से होगा, जबकि इसका ख़िताबी फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम एक-दूसरे के ख़िलाफ़ सात ग्रुप-स्टेज मैच खेलेगी, जिसमें से टॉप चार टीमें नॉकआउट मुक़ाबलों में पहुंचेंगी। वहीं, महिला वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 5 अक्टूबर को आपस में भिड़ेंगी।

महिला वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम है ऑस्ट्रेलिया

भारत में सबसे पहले साल 1978 में महिला वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार चैंपियन बनी थी। इसके बाद साल 1997 में फिर से भारत की मेज़बानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल की, तो साल 2013 में भी भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत का रिकॉर्ड जारी रखा। इस तरह भारत में होने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी तक हारी नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम महिला वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सात बार वर्ल्ड ट्रॉफ़ी को उठाया है।

इंग्लैंड की टीम पहली बार 1978 में बनी वर्ल्ड कप चैंपियन

इंग्लैंड में सबसे पहले साल 1978 में महिला वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था। इस दौरान पहली बार इंग्लैंड की टीम चैंपियन बनी थी। साल 1993 में इंग्लैंड की टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी और ट्रॉफ़ी अपने नाम की थी। इसके बाद 2008/09 में फिर से ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी में इंग्लैंड ने इस ट्रॉफ़ी पर कब्ज़ा किया और 2017 में अपने देश में इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी।

न्यूज़ीलैंड की टीम 2000 में बनी महिला वर्ल्ड कप चैंपियन

साल 2000 में महिला विश्व कप की मेज़बानी न्यूज़ीलैंड ने की थी। 23 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच फाइनल खेला गया था। इस मैच में पहली बार कीवी टीम वर्ल्ड कप चैंपियन बनी थी।

दो बार फाइनल हारी भारतीय महिला टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब तक दो बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है, लेकिन दोनों बार हार का सामना करना पड़ा है। साल 2005 में फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी, और 2017 में इंग्लैंड से। अब तक कुल 12 बार महिला वनडे वर्ल्ड कप खेला जा चुका है। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज़्यादा 7 बार खिताब जीता है। इंग्लैंड ने 4 बार और न्यूज़ीलैंड ने 1 बार (साल 2000 में अपने घर पर) जीत दर्ज की है। यानी अब तक सिर्फ़ ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड ने ही यह टूर्नामेंट जीता है।

अब भारतीय महिला टीम चाहेगी कि वह 30 सितंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में अपने देश में पहली बार जीत हासिल करे और इतिहास बनाए।

साल 1973 से लेकर अभी तक वीमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमें

साल मेज़बान देश विजेता रनर-अप
1973 इंग्लैंड इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया
1978 भारत ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड
1982 न्यूज़ीलैंड ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड
1988 ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड
1993 इंग्लैंड इंग्लैंड न्यूज़ीलैंड
1997 भारत ऑस्ट्रेलिया न्यूज़ीलैंड
2000 न्यूज़ीलैंड न्यूज़ीलैंड ऑस्ट्रेलिया
2005 साउथ अफ़्रीका ऑस्ट्रेलिया भारत
2009 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड न्यूज़ीलैंड
2013 भारत ऑस्ट्रेलिया वेस्ट इंडीज़
2017 इंग्लैंड इंग्लैंड भारत
2022 न्यूज़ीलैंड ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version