Friday, March 13

Who Broke Yuvraj Singh 12-Ball Fifty Record: टी20 क्रिकेट के आने के बाद बल्लेबाजी का अंदाज पूरी तरह बदल चुका है। अब खिलाड़ी पिच पर सेट होने का इंतजार नहीं करते, बल्कि पहली ही गेंद से आक्रामक खेल दिखाते हैं। चौकों से ज्यादा छक्के देखने को मिलते हैं और तेजी से रन बनाना अब आम बात बन गई है। इसी बदलाव के चलते टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी कई बार बदल चुका है।

युवराज सिंह का 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर बनाया गया अर्धशतक क्रिकेट इतिहास का एक आइकॉनिक मोमेंट था, लेकिन इसके बाद भी कुछ खिलाड़ियों ने इस रिकॉर्ड की बराबरी की और यहां तक कि इसे तोड़ा भी। आइए जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में युवराज सिंह के 12 गेंदों में अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

इन बल्लेबाजों ने तोड़ा है युवराज सिंह के 12 गेंदों में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड

2. साहिल चौहान – 12 गेंद

एस्टोनिया के साहिल चौहान ने 2024 में साइप्रस के खिलाफ खेलते हुए युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उन्होंने भी मात्र 12 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। चौहान की बल्लेबाजी ने यूरोप के उभरते क्रिकेट को नई पहचान दिलाई। उन्होंने उस मैच में नाबाद 144 रन बनाए और टीम के कुल स्कोर का लगभग 74 प्रतिशत अकेले बना डाला। उनकी इस पारी ने दिखा दिया कि टी20 क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाज सिर्फ बड़ी टीमों से ही नहीं आते।

इन दोनों पारियों ने यह साफ कर दिया है कि टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों का नजरिया बदल चुका है। अब कोई भी खिलाड़ी बिना समय गंवाए बड़े शॉट लगाने लगता है। युवराज की 2007 की पारी भले ही सबसे यादगार बनी हुई है, लेकिन दीपेंद्र सिंह ऐरी और साहिल चौहान जैसी पारियां यह साबित करती हैं कि टी20 क्रिकेट का विकास लगातार जारी है और आने वाले समय में हम और भी तेज फिफ्टी देखने को तैयार रहें।

1. दीपेंद्र सिंह ऐरी – 9 गेंद

नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 2023 एशियन गेम्स में मंगोलिया के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे तोड़ना नामुमकिन है। उन्होंने सिर्फ 9 गेंदों में पचास रन पूरे किए। गणित के हिसाब से इससे तेज फिफ्टी बनाना संभव नहीं, क्योंकि 8 गेंदों में सिर्फ 48 रन ही बनाए जा सकते हैं।

ऐरी की पारी पूरी तरह से मॉडर्न टी20 बैटिंग का उदाहरण थी, जिसमें उन्होंने पहली ही गेंद से आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने आठ छक्के और एक गेंद पर दो रन लेकर यह रिकॉर्ड बनाया। नेपाल ने उस मैच में 314/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो उस समय का सबसे बड़ा टी20 इंटरनेशनल स्कोर था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version