Thursday, March 12

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने इंटरनेशनल  क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। भारत के खिलाफ इंग्लैंड सीरीज में चोटिल होने के बावजूद उन्होंने आखिरी टेस्ट के अंतिम दिन मैदान पर उतरकर बल्लेबाजी की थी, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। इसके बाद जब एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान हुआ, तो उनका नाम शामिल नहीं था और इसी के बाद उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया।

क्रिस वोक्स का इंटरनेशनल करियर

Chris Woakes Announces Retirement From International Cricket
Chris Woakes Announces Retirement From International Cricket

वोक्स ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और 2025 में भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट में आखिरी मैच खेला था। इसके बाद से वो टीम से बाहर चल रहे थे। इस दिग्गज गेंदबाज ने साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था।

अपने करियर में वोक्स ने इंग्लैंड के लिए 62 टेस्ट खेले और 192 विकेट झटके। वनडे में उन्होंने 122 मैचों में 173 विकेट हासिल किए, जबकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट उन्होंने 2011 में ऑस्ट्रेलियन टीम के खिलाफ़ ही अपना डेब्यू किया था, इस दौरान 33 टी20 मैचों में 16.33 की औसत से 31 विकेट लिए।

रिटायरमेंट के बाद एक्स पर क्रिस वोक्स ने क्या लिखा

रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए वोक्स ने कहा “कि वह क्षण आ गया है और मैंने तय कर लिया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का यही सही समय है। इंग्लैंड के लिए खेलना एक ऐसी चीज थी जिसका वह बचपन से ही सपना देखते थे और वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि उन सपनों को जी पाया। उन्होंने क​हा कि पिछले करीब 15 सालों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना, थ्री लायंस पहनना और टीम के साथियों के साथ मैदान साझा करना, जिनमें से कई आजीवन दोस्त बन गए हैं, ऐसी चीजें हैं जिन पर मुझे बहुत गर्व होगा।”

क्रिस वोक्स ने अपने डेब्यू मैच को भी याद किया

क्रिस वोक्स ने अपने डेब्यू को याद करते हुए कहा कि उन्हें अब भी ऐसा लगता है जैसे उन्होंने कल ही 2011 में ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला मैच खेला हो। उन्होंने कहा कि जब आप खेल का मज़ा ले रहे होते हैं, तो समय बहुत जल्दी बीत जाता है। उन्होंने बताया कि दो बार वर्ल्ड कप जीतना और कुछ यादगार एशेज सीरीज़ का हिस्सा बनना उनके लिए एक सपना जैसा है ऐसा उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। आखिर में उन्होंने अपने माता-पिता, पत्नी एमी और बेटियों लैला और एवी को धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा कि इतने सालों में उनके प्यार, सपोर्ट और त्याग के बिना ये सब मुमकिन नहीं हो पाता।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version